फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Gopi: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से संपर्क न होने का दावा, केएसयू नेता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

Sun, 10 Aug 2025 01:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)

सार

केएसयू नेता की ओर से पुलिस में शिकायत सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और यहां के एक प्रमुख कैथोलिक पादरी की ओर से ननों के मुद्दे पर गोपी की चुप्पी का हवाला देते हुए उन पर कटाक्ष करने के कुछ दिनों बाद आई है।
विज्ञापन
सुरेश गोपी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक नेता ने दावा किया है कि वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पिछले कुछ समय से अपने निर्वाचन क्षेत्र और जिले के लोगों के लिए पहुंच से बाहर हैं। उन्होंने रविवार को पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। केएसयू, कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन है।

विज्ञापन


'तीन महीनों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आए'
केएसयू नेता गोकुल गुरुवायूर ने आरोप लगाया कि त्रिशूर से लोकसभा सांसद गोपी पिछले तीन महीनों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आए हैं। उन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ में राज्य की दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने बताया, 'भले ही गोपी एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान पूरी तरह से ईसाई वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित किया था और समुदाय के वोटों को लुभाने के लिए एक चर्च को सोने का मुकुट भेंट किया था, लेकिन जब भाजपा शासित राज्य में ननों को अपमानित और गिरफ्तार किया गया, तो उन्होंने चुप्पी साधे रखी।'

' जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के लिए पहुंच से बाहर'
उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिशूर निगम के तहत कार्यान्वित एक महत्वपूर्ण केंद्र सरकार की परियोजना के उद्घाटन के लिए जब अधिकारियों ने गोपी से संपर्क किया, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। केएसयू नेता ने आगे आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री न केवल निर्वाचन क्षेत्र के आम लोगों के लिए, बल्कि राज्य में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के लिए पहुंच से बाहर हो गए हैं। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


एक पोस्टर अभियान भी शुरू किया जाएगा
गोकुल ने कहा कि उन्होंने आज सुबह पूर्वी पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत डाक से भेजी है और सोमवार को इसकी हार्ड कॉपी पुलिस स्टेशन में जमा करेंगे। केएसयू नेता ने आगे कहा कि लापता केंद्रीय मंत्री का पता लगाने की मांग को लेकर सोमवार से जिले में एक पोस्टर अभियान भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें