फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोयले की दलाली में हाथ काला': BJP ने जारी की 'कांग्रेस फाइल्स' पार्ट-3, UPA सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

Tue, 04 Apr 2023 02:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीन मिनट का वीडियो जारी किया। लिखा, 'कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए हाथ की कहानी...।'
विज्ञापन
कांग्रेस फाइल्स पार्ट-3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों को लेकर भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' पार्ट-3 जारी की है। इसमें भाजपा ने यूपीए सरकार के दौरान हुए कथित कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। इसके पहले भाजपा ने वीडियो सीरीज जारी कर आरोप लगाया था कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। वीडियो में कहा गया है कि यह इतना सारा रुपये है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए।
विज्ञापन




तीन मिनट का वीडियो... कोयले की दलाली में काले हुए हाथ की कहानी 
भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीन मिनट का वीडियो जारी किया। लिखा, 'कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए हाथ की कहानी...।' भाजपा ने, 'कांग्रेस मतलब करप्शन' नाम के सीजन-1 के तीसरे एपिसोड में 2012 में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में उजागर हुए कोयला घोटाले का जिक्र किया और आरोप लगाया, 'कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी।' वीडियो में कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा गया है। भाजपा के इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रिमोट से चलने वाला पीएम बताया गया है। बीजेपी ने आगे दावा किया कि कोयला घोटाले के कारण राष्ट्रीय खजाने को 1,86,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

भाजपा ने इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कई तस्वीरों को भी दिखाया है। वीडियो के अंत में इस बात के भी संकेत दिए हैं कि चौथे एपिसोड में किन मुद्दों और किन बातों का जिक्र हो सकता है। बीजेपी के संकेतों के मुताबिक चौथे एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले की बात हो सकती है।
विज्ञापन


48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ
इसके पहले एपिसोड में भाजपा की तरफ से जारी वीडियो में कहा गया कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये लूटे हैं। इस दौरान कोयला से लेकर 2-जी और कॉमनवेल्थ घोटाले तक का जिक्र किया गया है। वीडियो में कहा गया कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे। 

इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के 10 सालों की चर्चा की। इसमें अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने का आरोप। वीवीआईपी हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया। इसके अलावा एक लाख 86 हजार करोड़ के कोयला घोटाले, एक करोड़ 76 लाख करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक का जिक्र किया गया है। 

वहीं, करीब 10 हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले, 70 हजार करोड़ के कामनवेल्थ घोटाले और इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की रिश्वत लेने का जिक्र किया गया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे।

वीडियो के अंत में कहा गया, 'कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए- पेटिंग की कीमत 2 करोड़ रुपये थी, उस दो करोड़ के लिए गांधी परिवार धमकी का भी इस्तेमाल कर रहा था।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें