तमिलनाडु के कोविलपट्टी जेल में बंद पिता-पुत्र की मौत मामले में अब सीबीआई ने विभिन्न धाराओं के तहत नौ तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिसमें कि सथानकुलम थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर / एसएचओ भी शामिल हैं।
बता दें कि इससे पहले सात जुलाई को सीबीआई ने इस मामले में दो केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी थी। सीबीआई ने लगभग ढाई महीने में हर स्तर पर जांच करने के बाद इस निर्णय पर पहुंची है।
जानिए क्या था मामला
19 जून को प्रशासन के समयनुसार अपनी मोबाइल की दुकान बंद नहीं करने के कारण दुकानदार पी.जयराज और उसके बेटे जे.बेन्निक्स के खिलाफ सथानकुलम पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दोनों को 21 जून को कोविलपट्टी जेल में बंद किया गया था।
न्यायिक हिरासत में जयराज की मौत 22 जून की रात में हुई थी और बेन्निक्स की मौत 23 जून की सुबह में हो गई थी। बताया गया कि पुलिस यातना के कारण दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी थी।