पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कोटली में आईएसआई और पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों के खिलाफ एक बार फिर स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर पोस्टर लेकर आरिफ शाहिद हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे हैं।
Kotli residents in Pakistan-occupied Kashmir (PoK) took to the streets to protest against atrocities committed by the Pakistan Army and ISI. pic.twitter.com/D5PWsIoh90
— ANI (@ANI_news) October 2, 2016
पोस्टर और बैनर पर लिखे संदेशों से पता चलता है कि यह आरिफ शाहिद एक्शन कमिटी की ओर से आयोजित किया गया था। प्रदर्शन कर रहे लोग पाक अधिकृत कश्मीर में हत्या और उत्पीड़न रोकने की मांग कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रदर्शन की ये ताजा तस्वीरें हैं।
इस बीच हिमाचल प्रदेश में सामाजिक कार्यकर्ता महेश यादव ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव बान की मून को खून से चिट्ठी लिखकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की है।
Himachal:Activist in Dharamsala Dr. Mahesh Yadav writes in blood to UN Secy-General Ban Ki-moon asking to declare Pakistan a terrorist state pic.twitter.com/OycUkkdiwl
— ANI (@ANI_news) October 2, 2016