फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा के विधायक भवानी का फरमान, बिहार के छात्रों को भेजो वापस

Sun, 15 May 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर

सार

  • जिले में बिहार के छात्र की हत्या के बाद सियासत तेज
  • परिजन पहुंचे कोटा, कोचिंग संस्थानों पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विधायक भवानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में छात्रों के गैंग द्वारा एक बिहारी छात्र की मृत्यु का मामला बिहार और राजस्थान के बीच विवाद का कारण बन सकता है। कोटा के विधायक भवानी सिंह राजावत ने इस मामले में विवादित बयान देते हुए कहा है कि कोटा में पढ़ रहे बिहार के छात्रों को वापस भेज देना चाहिए, बल्कि उन्हें कोटा के कोचिंग में प्रवेश ही नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


उधर छात्र के परिजन शनिवार को कोटा पहुंच गए और उन्होंने कोचिंग संस्थान को धमकी देते हुए कहा कि वे बिहार में लोगों को कहेंगे कोटा न आएं। राजावत ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बिहार के छात्र रात में अपराध करते हैं और दूसरे राज्यों के छात्रों को परेशान करते हैं। 

आज हत्या हुई कल कोई दूसरा कन्हैया पैदा हो गया तो राष्ट्र विरोधी गतिविधियां भी हो सकती है। उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजे को पत्र लिख कर कहा है कि कुछ छात्रों ने एक प्रतिभशाली छात्र की हत्या कर दी। उन्होने मांग की कि वे खुद इस मामले को देखें। 
विज्ञापन


इस बीच मृतक छात्र के परिजन कोटा पहुंच गए। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कोचिंग संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पैसा लेने के लिए ये संस्थान कई बार फोन करते हैं, लेकिन इस घटना की जानकारी उन्हें दूसरों से मिली। उन्होंने कहा कि वे इन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे बिहार में लोगों को जगाने का काम करेंगे ओर इस बारे में प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखेंगे।

गौरतलब है कि कोटा में छात्रों के गुट ने सत्य प्रकाश नाम के छात्र की हत्या कर दी थी और एक छात्र को घायल कर दिया था। कोटा के महावीर नगर थाना पुलिस ने आधा दर्जन हमलावर छात्रों को नामजद किया है। एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें से ज्यादातर छात्र एक ही कोचिंग संस्थान में बताए जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें