कई फिल्मी सितारे और खिलाड़ी भी इसे तेजी से डाउनलोड करके साइन अप कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अनुपम खेर की कू पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। कंगना को जहां 3 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, वहीं खेर को 5 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं।
हाल ही में कंगना ने अनुपम खेर की नई बुक को लेकर कू पर एक पोस्ट भी लिखी थी। उन्होंने पोस्ट किया था कि,'अनुपम खेर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं और हम सभी को न सिर्फ प्रेरणा देते हैं बल्कि हम सभी की पहली पसंद भी हैं।'
इसके अलावा रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को 1 लाख 20 हजार, टीवी कलाकर आशीष विद्यार्थी को 3 लाख 27 हजार, फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई को 98 हजार, गायक अदनान सामी को 94 हजार और 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को 91 हजार लोग फॉलो करते हैं। अर्चना इस एप पर अपने फॉलोअर्स से निजी जीवन से जुड़े किस्से शेयर करती हैं।
इन सभी के अलावा भारत की उड़न परी के नाम से मशहूर महिला एथलीट और वर्ल्ड चैंपियन हिमा दास भी इस एप पर बेहद सक्रिय हैं। उन्हें 37 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे लगतार कू एप पर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करती हैं।छह बार की विश्व चैम्पियन और मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को भी कू पर पर 58 हजार से ज्यादा लोग फालो करते हैं। वे कूप पर अपने फैन्स को स्पोर्ट्स के प्रति जागरुक करती और आने वाली चैंपियनशिप के बारे में जानकारी भी देती हैं। पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ को इस एप पर 1 लाख लोग फॉलो करते हैं। श्रीनाथ कन्नड़ भाषा में अपनी बात रखते हैं। वे कू एप में इन्वेस्टर भी हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले को 1 लाख 43 हजार लोग फॉलो करते हैं।
कुमार विश्वास भी पीछे नहीं
इस एप पर कवि कुमार विश्वास भी बेहद सक्रिय हैं। उन्हें 2 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं। वे लोगों के बीच अपनी कविताएं और देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। इसके बाद कई भारतीय डेवलपर्स ने 'मेड इन इंडिया' के तहत कई एप लॉन्च किए। इसी तरह का एक भारतीय एप 'कू' है जो ट्विटर का भारतीय विकल्प है। 'कू' भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट को मार्च 2020 में अप्रम्या राधाकृष्णा और मयंक बिदावत्का ने बनाया है। ये काफी हद तक ट्विटर की तरह ही एक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
इन भाषाओं में कर सकते हैं सामग्री साझा
ये ऐप हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया और असमी भाषा को सपोर्ट करता है। यूजर इस एप के जरिए फोटो, ऑडियो, वीडियो और लिखित कंटेंट शेयर कर सकते हैं। ट्विटर की तरह ही कू भी अपने यूज़र्स को डायरेक्ट मैसेज के जरिए चैट करने की सुविधा देता है। इतना ही नहीं यूजर्स इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं।