फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या, भाजपा से वाकयुद्ध शुरू

Thu, 23 Nov 2017 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 कुछ अज्ञात हमलावरों ने हुगली जिले में भद्रेश्वर नगरपालिका के अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस नेता मनोज उपाध्याय की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मनोज की हत्या मंगलवार की रात को उस समय हुई जब वे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रास्ते में कुछ अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने मनोज को रोक कर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए। उपाध्याय को फौरन चंदन नगर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड पर तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। 

पढ़ें- सरदार पटेल जयंती पर मोदी सरकार और ममता आमने-सामने, 'हम अपने तरीके से मनाएंगे'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मनोज उपाध्याय काफी समय पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता थे। वह हिंदुत्व के सच्चे समर्थक थे। मनोज तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक संघर्ष की शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस नेता व शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने मनोज की हत्या के लिए भाजपा-संघ गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें