फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसा: ब्रेक लगाने के बावजूद नहीं रुकी ट्रेन, वायरल वीडियो पर क्या उठ रहे सवाल?

Wed, 11 Nov 2026 08:23 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गुवाहाटी के दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से पहले का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को इमरजेंसी समेत सभी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन रोकने में नाकाम होते देखा जा सकता है। वरिष्ठ लोको पायलटों ने वीडियो के आधार पर ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका जताई है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से ठीक पहले का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें इंजन के अंदर लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन को रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, क्रू ने इमरजेंसी ब्रेक समेत सभी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम नहीं हुई। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन




लोको पायलट ने कहा- कोई ब्रेक काम नहीं कर रहा
वीडियो में क्रू के एक सदस्य को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इमरजेंसी ब्रेक समेत सभी तरह के ब्रेक लगाए जा चुके हैं, लेकिन ट्रेन नहीं रुक रही। लोको पायलट कहते हैं, "देखिए, BP (ब्रेक पाइप) प्रेशर कम नहीं हो रहा है।" ब्रेकिंग प्रक्रिया में BP प्रेशर का कम होना जरूरी होता है। वे आगे बताते हैं कि इंजन के कैब में मौजूद इमरजेंसी ब्रेक, लोको ब्रेक और A-9 ब्रेक भी लगाए गए, लेकिन कोई काम नहीं कर रहा था। वीडियो के अंत में इंजन एक डेड एंड से टकराता है और जोरदार झटके के साथ रुक जाता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ लोको पायलटों ने वीडियो पर उठाए सवाल
वीडियो देखने वाले वरिष्ठ लोको पायलटों का कहना है कि क्रू का यह दावा सही नहीं है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी BP प्रेशर कम नहीं हो रहा था। उनके मुताबिक, डिस्प्ले मीटर यानी BP गेज में दबाव पहले ही लगभग शून्य तक गिरता दिखाई दे रहा था। एक वरिष्ठ लोको पायलट ने कहा कि संभव है घबराहट में क्रू से कोई गलत बयान दिया गया हो, लेकिन असली सवाल यह है कि BP प्रेशर शून्य होने के बावजूद ट्रेन क्यों नहीं रुकी।

45 सेकंड तक 40 के आसपास रही ट्रेन की रफ्तार
वरिष्ठ लोको पायलट के अनुसार, वीडियो में स्पीडोमीटर पर नजर डालने से पता चलता है कि करीब 45 सेकंड की रिकॉर्डिंग के दौरान ट्रेन की रफ्तार 40 के आसपास बनी रही और कुछ समय इससे अधिक भी रही। ट्रेन तब रुकी, जब वह रेड सिग्नल पार करने के बाद डेड एंड से टकराई और पटरी से उतर गई। उन्होंने आशंका जताई कि ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन नियंत्रित नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राकांपा के गुटों का विलय!: राउत बोले- 22 विधायक छोड़ेंगे सुनेत्रा का साथ, उपमुख्यमंत्री बोलीं- समय का इंतजार

तकनीकी खराबी की जांच से खुलेगा हादसे का राज
वरिष्ठ लोको पायलटों ने कहा कि पहले भी ट्रेनों में ब्रेक फेल होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके कारण ट्रेनें सिग्नल पार कर हादसों का शिकार हुई हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के ब्रेकिंग सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी थी या हादसे के पीछे कोई अन्य वजह जिम्मेदार थी। फिलहाल वायरल वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें