फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कंटेनमेंट जोन में तैनाती से नाराज 500 पुलिसकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2020 01:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • कोलकाता पुलिस कॉम्बैट फोर्स के 500 पुलिसकर्मियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
  • कॉम्बैट फोर्स के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस कॉम्बैट फोर्स के 500 पुलिसकर्मियों ने बुधवार को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्हें लगातार कंटेनमेंट जोन में तैनात किया जा रहा है, जहां उनके कोरोना से संक्रमित होने की संभावना है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मंगलवार देर रात आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) परिसर के अंदर प्रदर्शन किया। सूत्रों का कहना है कि जब कॉम्बैट बटालियन के पुलिस उपायुक्त कर्नल नेवेंद्र सिंह पॉल ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी गाड़ी का घेराव किया और कथित तौर पर गाड़ी में तोड़-फोड़ की।


कॉम्बैट फोर्स के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह आगे नहीं चल सकता है।' संपर्क करने पर कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'जांच जारी है। ड्यूटी शेड्यूल को लेकर पुलिसकर्मियों में निराशा हो सकती है लेकिन अनुशासनहीनता की कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिसर का दौरा किया और प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों को उनकी मांगों पर ध्यान दिए जाने का आश्वासन दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक कम से कम सात पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें