फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का तबादला, अनुज शर्मा को मिल सकती जिम्मेदारी

Mon, 18 Feb 2019 04:18 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
राजीव कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूछताछ और इस मुद्दे पर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का तबादला कर दिया। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक एक ही पद पर तीन साल से रहने की वजह से लोकसभा चुनावों से पहले राजीव कुमार का तबादला अनिवार्य था। इसी वजह से उनको खुफिया विभाग में भेजा गया है।

उन्हें सोमवार को पुलिस लाइन में विदाई दी गई। अभी यह भी तय नहीं है कि उनको किस पद पर भेजा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि राजीव कुमार की जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) अनुज शर्मा नए पुलिस आयुक्त हो सकते हैं। लेकिन सरकार ने औपचारिक तौर पर नए पुलिस आयुक्त के नाम का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज कर रखा है। उसकी सुनवाई 20 फरवरी को होनी है। उसके दो दिन पहले ही उनका तबादला कर दिया गया है।

चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई उनसे शिलांग में पांच दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। 20 फरवरी को सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में राजीव कुमार से पूछताछ जारी रखने की अनुमति मांग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें