फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस, वीडियो और एक महीने का खौफ: कोलकाता में मासूम के साथ दरिंदगी, सहेली ने ही रची साजिश

Sat, 23 May 2026 02:16 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, कोलकाता।

सार

जब क्लास में साथ बैठने वाली सहेली ही रक्षक के बजाय भक्षक बन जाए और किसी मासूम को हवस के बाजार में धकेल दे, तो सुरक्षा के सारे दावे खोखले नजर आते हैं। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने के सड़ने का सबूत है, जो हर माता-पिता को झकझोर कर रख देता है कि आखिर वे अपनी मासूम बच्चियों को किसके भरोसे छोड़ें। क्या है मामला? जानिए...
 
विज्ञापन
कोलकाता में मासूम से दरिंदगी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता बेहाला इलाका से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची के साथ बहुत गलत काम किया गया। दुख की बात यह है कि इस पूरी साजिश में उसकी अपनी ही क्लास की एक सहेली शामिल थी। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सहेली ने खिलाई नशीली चॉकलेट, कार में हुई वारदात
यह पूरी घटना करीब एक महीने पहले की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की अपनी क्लास की एक सहेली के जरिए एक लड़के से मिली थी। एक दिन स्कूल खत्म होने के बाद, सहेली ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर साथ चलने के लिए मना लिया। स्कूल से थोड़ी दूर पर एक कार खड़ी थी, जिसे वह लड़का चला रहा था। सहेली पीड़िता को कार में ले गई, जहां उसे नशीली दवा मिली चॉकलेट खिला दी गई। इसके बाद लड़की को एक सुनसान जगह ले जाया गया, जहां लड़के ने उसके साथ यौन शोषण किया। इस दौरान उसकी सहेली मोबाइल से वीडियो बनाती रही।

यह भी पढ़ें: Nashik Case: TCS में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल? NCW ने 127 यूनिट्स में अलग कमेटी बनाने का दिया आदेश
विज्ञापन


एक महीने तक दी सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी
इस घिनौनी हरकत के बाद आरोपी लड़के और सहेली ने पीड़िता को डराना शुरू कर दिया। वे धमकी देने लगे कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वे इस वीडियो को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर डाल देंगे। इस डर से बच्ची एक महीने तक चुप रही और अंदर ही अंदर घुटती रही। लेकिन जब उसका डर बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो उसने घबराकर अपनी मां को सब कुछ बता दिया। घरवालों को पता चलते ही उन्होंने तुरंत सरशुना थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है सीसीटीवी से जांच
पुलिस ने बताया कि आरोपी सहेली भी अभी नाबालिग है। पुलिस अब स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है, ताकि उस कार का नंबर पता लगाया जा सके। फिलहाल मुख्य आरोपी लड़का फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें