फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो ने किया नया स्मार्ट कार्ड का अनावरण, भवन को तिरंगे से सजाया

Tue, 16 Aug 2022 08:58 PM IST
शक्तिराज सिंह एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता मेट्रो 'आजादी का अमृत महोत्सव' की याद में 2.30 लाख नए स्मार्ट कार्ड यात्रियों को बेचेगी। इन्हें बहुत ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो स्मार्ट कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने की कड़ी में शनिवार को अरुण अरोड़ा, महाप्रबंधक, पूर्वी रेलवे और मेट्रो रेलवे ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' लोगो वाला एक नया रूप स्मार्ट कार्ड का अनावरण किया। इस मौके पर अरुण अरोड़ा ने कहा कि यह एक ऐतिहासक दिन है, जिस दिन हमें आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर लोगो वाला कार्ड जारी करने का मौका मिला। उन्होंने इस दौरान सभी को शुभकामनाएं दी और मेट्रो को और आगे लेकर जाने का प्रण लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ऐसे 2.30 लाख नए स्मार्ट कार्ड 'आजादी का अमृत महोत्सव' की याद में यात्रियों को बेचे जाएंगे। यह कार्ड बहुत ही सुंदर डिजाइन किया गया है, जिसे पाकर यात्री बहुत प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मेट्रो रेल भवन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें