फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले यात्री, बड़ा हादसा टला

Mon, 16 Apr 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो अचानक बिजली में आई खराबी के बाद बंद हो गई। इस वजह से मेट्रो के कुछ डिब्बे टनल में ही फंसे रह गए। इस वजह से मेट्रो में सवार यात्री घबरा गए और खिड़कियां तोड़कर बाहर आए। घटना रविवार देर रात की है।
विज्ञापन


कोलकाता मेट्रो सीपीआरओ इंद्राणी बनर्जी ने कहा कि यह घटना करीब 9:30 बजे की है। इस दौरान मेट्रो नेताजी भवन स्टेशन पर थी। उन्होंने बताया की इस मेट्रो के कुछ डिब्बे टनल में फंस गए जिससे और ज्यादा परेशानी हुई। मेट्रो के दरबाजे बंद थे कुछ देर इंतजार करने के बाद यात्रियों ने मेट्रो की खिड़कियां तोड़नी शुरू कर दीं।

वहीं एक यात्री ने बताया कि चलती हुई मेट्रो में अचानक एक स्पार्क हुआ जिसके बाद एक अलार्म भी बजा। जिसके बाद यात्री बुरी तरह घबरा गए। ट्रेन के दरबाजे पांच मिनट तक नहीं खुलने के बाद अंत में यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर निकल पड़े। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को बाहर निकलने में करीब 20 मिनट लग गए।
विज्ञापन


मेट्रो अधिकारियों ने दावा किया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि स्पार्क के बाद अचानक तेज रोशनी बाहर आई। जिसके बाद ट्रेन में हंगामा हो गया। बच्चे डर गए और रोने लगे। एक यात्री ने कहा कि इस दौरान माइक द्वारा यात्रियों की तरफ से बाहर निकलने का अनुरोध भी किया गया था।  

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली में खराबी की वजह से फ्लैश उठ गया था जिस कारण मेट्रो सेवाओं को आधे घंटे के लिए बाधित कर दिया था। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें