फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case: IMA की 24 घंटे की हड़ताल से देशभर में OPD ठप रही, सरकार ने सुरक्षा पैनल का दिया आश्वासन

Sun, 18 Aug 2024 01:35 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई के कुछ सवालों का जवाब देते समय पूर्व प्रिंसिपल परेशान दिखे।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या  के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शनिवार को 24 घंटे की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। वहीं डॉक्टरों के गुस्से को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने सुरक्षा पैनल  बनाने का आश्वासन दिया। हालांकि सरकार के आश्वासन के बाद भी डॉक्टरों का गुस्सा कम नहीं हुआ। 

विज्ञापन

मामले में सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से पूछताछ की। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. घोष से कई घंटों तक पूछताछ की गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व प्रिंसिपल से शुक्रवार को पूछताछ की गई थी, जो कि शनिवार को भी जारी रही। डॉ. संदीप घोष को सुबह ही सीबीआई कार्यालय में बुलाया गया था। उन्हें शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे के पहले ही सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई के दफ्तर में जाते देखा गया था । सीबीआई के अधिकारियों ने घटना की रात अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, प्रशिक्षुओं और नर्सों के साथ भी संदीप घोष के बयान की पुष्टि की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर की पूछताछ के दौरान पूर्व प्रिंसिपल से डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया। प्रिंसिपल से पूछा गया कि उन्होंने परिवार को सूचित करने निर्देश किसे दिया और पुलिस से किस तरह संपर्क किया गया। 

सीबीआई के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ''कुछ सवालों के जवाब देते हुए वह उलझ गए थे। उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई है हालांकि उन्हें दोबारा हाजिर होने के लिए कहा गया है।’’ 

40 लोगों से पूछताछ की सूची तैयार की
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सीबीआई ने डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 40 लोगों के साथ पूछताछ की एक सूची तैयार की है। जांच एजेंसी अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

बॉलीवुड सितारों ने जाहिर किया गुस्सा
कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या से पूरा देश सिहर गया है। हर कोई इस अपराध को लेकर अपनी गुस्सा व्यक्त कर रहा है। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में इसे लेकर अपनी निराशा जताई है। डॉक्टरों के परिवार से आने वाले रणदीप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कोई इस भयानक अपराध ने उनकी रीढ़ में सिहरन पैदा कर दी है। रणदीप से पहले आलिया भट्ट, करण जौहर, आयुष्मान खुराना और ट्विंकल खन्ना समेत कई सितारे इसकी निंदा कर चुके हैं।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें