फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: काली पूजा विसर्जन जुलूस में झगड़े के बाद व्यक्ति को जिंदा जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Oct 2025 10:29 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के साउथ दमदम में काली पूजा विसर्जन के दौरान हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। 45 वर्षीय रंजीत कर्मकार को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के पास साउथ दमदम इलाके में काली पूजा विसर्जन के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय व्यक्ति को झगड़े के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। यह वारदात बेदियापाड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति रंजीत कर्मकार काली पूजा विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे, तभी जुलूस में शामिल कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक आरोपी ने अपने स्कूटर के फ्यूल टैंक से पेट्रोल निकाला और रंजीत के ऊपर डाल दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने आग लगा दी। जलते हुए कर्मकार सड़क पर तड़पते रहे, तभी कुछ लोग उन्हें बचाने पहुंचे और डमडम म्यूनिसिपल अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित की हालत गंभीर
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि रंजीत कर्मकार की हालत नाजुक है और उन्हें आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर का लगभग 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया है और अगले सात दिन उनकी हालत पर बारीकी से निगरानी रखी जाएगी। रंजीत के बेटे और पत्नी ने आरोप लगाया कि स्थानीय युवक, जिनसे पहले से दुश्मनी थी, ने ही शराब के नशे में उन्हें मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उद्धव और राज ठाकरे की लगातार पांचवीं मुलाकात से हलचल, निकाय चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज

स्थानीय नेता की प्रतिक्रिया
रंजीत के बेटे ने मीडिया को बताया कि मेरे पिता पर हमला करने वाले सभी नशे में थे। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या की कोशिश थी। वहीं, साउथ दमदम नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के पार्षद मृन्मय दास ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे लोग मजाक कर रहे थे, लेकिन बात बढ़ गई और उन्होंने घोर अपराध कर दिया। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे लोग सबक लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत-भूटान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक, नई रणनीति और रोडमैप पर हुई चर्चा

जांच जारी, आरोपी अब भी फरार
बराकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी चल रही है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें