फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरभूम हत्याकांड: दस लोगों को जिंदा जलाने का मुख्य आरोपी आठ माह बाद गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 07:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बीआई ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बीरभूम हत्याकांड 21 मार्च, 2022 को हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में घरों में आग लगाकर 10 लोगों को जिंदा जला देने के मामले में मुख्य आरोपी ललन शेख को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ललन शेख मृतक भादू शेख का करीबी सहयोगी था।
विज्ञापन


बीआई ने उसे शनिवार देर रात गिरफ्तार कर सुबह अदालत में पेश किया। बीरभूम हत्याकांड 21 मार्च, 2022 को हुआ था। बोगतुई गांव का भादू शेख बरशाल ग्राम पंचायत का उप प्रधान था। एनएच-60 पर बोगतुई मोड़ पर हुए विस्फोट में घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भड़की हिंसा में बोगतुई गांव में भादू के प्रतिद्वंद्वी गुट के लोगों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें