फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: चार आरोपी पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पीड़िता का दोस्त भी शामिल

Wed, 22 Oct 2025 05:01 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों में पीड़िता का पुरुष मित्र भी शामिल है। पुलिस फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी है। पीड़िता के पिता ने दोषियों को सख्त सजा की मांग की है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुषकर्म मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को बुधवार को अदालत ने 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाला बन गया है, क्योंकि आरोपियों में पीड़िता का करीबी दोस्त भी शामिल है। अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस फोरेंसिक और डिजिटल सबूत जुटाने की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन


यह वारदात 10 अक्तूबर की रात की है, जब ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा अपने एक दोस्त के साथ डिनर के लिए कॉलेज कैंपस से बाहर गई थी। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें उसका पुरुष मित्र भी शामिल है।

अदालत में पेशी और पुलिस की कार्रवाई
बुधवार को दुर्गापुर की सब-डिविजनल अदालत ने चारों आरोपियों को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था और उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने अदालत से सभी आरोपियों की हिरासत मांगी थी ताकि फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों को इकट्ठा किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फंदे से लटकती मिली आरजी कर केस के दोषी संजय रॉय की भांजी, सौतेली मां-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़िता के परिवार का बयान
पीड़िता के पिता ओडिशा से तुरंत दुर्गापुर पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी छह आरोपी मेडिकल कॉलेज से जुड़े हैं। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू की है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'दुनियाभर में एक तिथि पर रथयात्रा निकालना संभव नहीं', ISKCON ने जगन्नाथ मंदिर समिति को लिखा पत्र

जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच दल पीड़िता के बयान, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच कर रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सबूतों की पुष्टि होने के बाद चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी। प्रशासन ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की सिफारिश की है ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें