फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूनेस्को की धरोहर में शामिल होने के लिए नामित हुई कोलकाता की दुर्गा पूजा 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 01 Apr 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कोलकाता की दुर्गा पूजा को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) धरोहर की 2020 की सूची के लिए नामित किया गया है। इस सूची में दुनियाभर की सांस्कृतिक परंपराओं को शामिल किया जाता है। वो परंपराएं जिन्हें संरक्षण की आवश्कता है। इस बात की जानकारी संगीत नाटक अकादमी ने दी है। जो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।



अकादमी की वेबसाइट के अनुसार हर साल यूनेस्को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि वाली इस सूची को तैयार करता है। भारत की ओर से इस बार दुर्गा पूजा को नामित किया गया है। यूनेस्को की सूची में फिलहाल भारत की 13 सांस्कृतिक परंपराएं हैं। इसमें योगा 2016 में शामिल हुआ, कुंभ मेला 2017 में विश्व धरोहर का हिस्सा बना।


इस साल की सूची में सोवा-रिग्पा को भी शामिल किया गया है। जो एक तरह की तिब्बती शिक्षा पद्धति है। 


 

इस नवरात्रि, महा अष्टमी पर अर्पित करें मां वैष्णो देवी को भेंट व प्रसाद, जीवन की सारी समस्याएं होंगी दूर



अकादमी के लिए नामांकन डोजियर तैयार करने में पांच-सदस्यीय दल का नेतृत्व करने वाली प्रोफेसर तपनी गुहा ठाकुता का कहना है, "कोलकाता की दुर्गा पूजा ने कला के क्षेत्र में एक विशेष मुकाम हासिल किया है, किसी अन्य त्यौहार में ऐसा नहीं होता, जहां आधुनिक कलाकार और डिजाइनर एक साथ आकर एक नई कला प्रस्तुत करते हैं। जो इसे एक अनूठा आयाम देता है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next