आरजी कर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के आह्वान का आम जनता ने भी उत्तर दिया। सोमवार को कोलकाता के प्रमुख से लेकर आम जनता का जुलूस कॉलेज स्क्वायर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ओर निकला। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ लोग महानगर की सड़कों पर निकले और न्याय की मांग की। रिद्धि सेन, कौशिक सेन, सुरंगना बनर्जी और बोलन गंगोपाध्याय सहित हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। दूसरी ओर, सोमवार को कॉलेज के सामने एसएफआई, डीवाईएफआईओ ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम को वे कॉलेज गेट तक पहुंचे लेकिन, पुलिस ने उन्हें आरजी कर के गेट के सामने रोक दिया। इस दौरान डीवाईएफआई सदस्यों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई।