फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case: सीबीआई को ASI रैंक के अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ परीक्षण करने की मिली अनुमति

Tue, 27 Aug 2024 06:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Doctor Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ परीक्षण करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ परीक्षण करने की अनुमति मिल गई है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, इस परीक्षण का आदेश हाल ही में जारी किया गया है और इसे जल्द आयोजित किया जाएगा। इस बीच, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पॉलीग्राफ परीक्षण पूरा कर लिया है। संदीप घोष का परीक्षण इस जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें उनकी भूमिका और संलिप्तता का मूल्यांकन किया जाएगा। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
बता दें कि हत्या की घटना के खिलाफ देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में आरोपी संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसके अगले दिन सीबीआई ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली। कोर्ट ने निर्देश पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समेत पांच का पॉलीग्राफ परीक्षण कराया गया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें