फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: नौकरी घोटाले में चंद्रनाथ सिन्हा को ED के सामने पेश होने का निर्देश, अदालत ने कस्टडी की मांग ठुकराई

Wed, 24 Sep 2025 05:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता की विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को 25-26 सितंबर को ईडी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने लंबी जांच को देखते हुए मंत्री की सात दिन की हिरासत की मांग खारिज कर दी।

विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल स्कूल नौकरी घोटाला मामले में तेज हो रही चर्चाओं के बीच कोलकाता की एक विशेष अदालत ने अहम निर्देश दिया है। इसके तहत कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को 25 और 26 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। यह पूछताछ राज्य के स्कूल नौकरी घोटाले में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से जुड़ी है।

साथ ही मामले में कोर्ट ने अदालत ने ईडी की सिन्हा को सात दिन की कस्टडी में लेने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि जांच लंबी चल रही है और अब जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि मामले में मंत्री पहले ही इस समर्पण कर जमानत पर हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kolkata Heavy Rain: कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, टूटा 40 साल का रिकॉर्ड; सीएम ममता ने किया मुआवजे का एलान
विज्ञापन


कोर्ट में मंत्री सिन्हा के वकील की दलील
इसी दौरान कोर्ट में सुनवाई के समय सिन्हा के वकील ने कहा कि ईडी की जांच धीमी रही है। मार्च 2024 में मंत्री के आवास पर छापेमारी हुई थी, लेकिन पूछताछ सितंबर में हुई। वकील ने आगे कहा कि जुलाई में फिर दस्तावेज मांगे गए, जो दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- दिवाली-छठ पर घर जाना पड़ेगा महंगा: ट्रेनें हुईं पैक, हवाई किराया आसमान पर; जानें इन शहरों का भाड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें