पश्चिम बंगाल में सीबीआई बनाम सीएम ममता बनर्जी विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की है। ममता बनर्जी के धरना पर बैठने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर में लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
इसी बीच दक्षिणी कोलकाता के भवानीपुर में भाजपा कार्यालय में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की बात कही जा रही है। बंगाल भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें अपलोड की है और सीएम ममता बनर्जी के पार्टी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।
तस्वीरों में दिख रहा है कि भाजपा कार्यालय में फर्नीचर बिखड़े पड़े हैं और तोड़फोड़ की गई है। बंगाल भाजपा का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। टीएमसी शासनकाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है।