फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित घर को सांस्कृतिक केंद्र बनाएगी असम सरकार

Wed, 31 Oct 2018 04:58 PM IST
भाषा, गुवाहाटी
विज्ञापन
भूपेन हजारिका
विज्ञापन
असम सरकार ने महान संगीतज्ञ भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित तीन मंजिली इमारत का अधिग्रहण कर उसका  पुनर्रुद्धार करने का निर्णय किया है, जहां वह लगभग चार दशक तक रहे थे और संगीत की अपनी कई उत्कृष्ठ कृतियां दुनिया को दी थी।
विज्ञापन


असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि घर खरीदने और उसे सांस्कृतिक केंद्र में बदलने का निर्णय राज्य सरकार की कैबिनेट कमेटी की बैठक में किया गया। सरमा ने संवाददाताओं को बताया कि कोलकाता के गोल्फ क्लब रोड पर स्थित यह मकान एक करोड़ 70 लाख रुपये में यह घर खरीदा जाएगा। इसके जीर्णोद्धार पर 25 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। 

खबरों के अनुसार गायक, कवि और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका असम से 1952 में कोलकाता चले गए थे। वह इस तीन मंजिली इमारत में किरायेदार के तौर पर रहते थे और 1981 में उन्होंने इसे खरीद लिया था । 
विज्ञापन


हजारिका ने 1990 के दशक के उत्तरार्द्ध में मुंबई जाने से पहले उन्होंने इसे बेच दिया था । असम के संस्कृति मंत्री नबा कुमारे डोले और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मीडिया सलाहकार हृशिकेष गोस्वामी इस घर को खरीदने की औपचारिकतायें पूरी करने के लिए पिछले साल कोलकाता गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें