फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Fire: मोमो फैक्ट्री से मिले 21 मानव अवशेष, दो सीनियर अफसर गिरफ्तार; DNA टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान

Fri, 30 Jan 2026 02:01 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग मोमो बनाने वाली फैक्ट्री के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर हैं। इससे पहले परिसर के मालिक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
आनंदपुर आग मामले में दो और गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kolkata Fire: कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में लगी आग की जांच में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। यह आग एक मोमो बनाने की यूनिट और दो गोदामों में लगी थी। पुलिस अब फैक्ट्री और गोदाम के कामकाज से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पहले भी एक आरोपी को हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मानव अवशेष मिले हैं, इसलिए जांच और संवेदनशील हो गई है। मौतों की सही संख्या DNA जांच के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मोमो बनाने वाली कंपनी के मैनेजर मनोरंजन शीत और डिप्टी मैनेजर राजा चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को ही बारुईपुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मालिक पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
इस मामले में मंगलवार को परिसर और डेकोरेटर फर्म के मालिक गंगाधर दास को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उसे बारुईपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दास को 4 फरवरी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी फिलहाल गंगाधर दास से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फैक्ट्री और गोदाम में काम कैसे होता था। साथ ही, घटना के दिन परिसर के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी किसके पास थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: कोलकाता अग्निकांड में मृतकों की संख्या हुई 11, अब भी 17 मजदूर लापता; एक गोदाम मालिक गिरफ्तार

मृतकों की सही संख्या का पता नहीं
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 21 मानव अवशेष बरामद किए गए हैं। इनमें से कुछ अंग आधे जले हुए हैं और कुछ कंकाल के रूप में हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम अभी मौत का सही आंकड़ा नहीं बता सकते क्योंकि हमें शरीर के अंग मिले हैं। हो सकता है ये अंग एक ही व्यक्ति के हों या अलग-अलग लोगों के।' पुलिस का कहना है कि मौत का सही आंकड़ा डीएनए टेस्ट के बाद ही सामने आ पाएगा। जांच के बाद ही यह पुष्टि हो सकेगी कि बरामद हुए अंग कितने लोगों के हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें