फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला EXCLUSIVE: जानिए आखिर क्यों किया जा रहा था Paytm के मालिक को ब्लैकमेल

Tue, 23 Oct 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय शेखर शर्मा
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम के कर्ताधर्ता विजय शेखर शर्मा को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने उनकी निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया धवन नाम की यह महिला कंपनी की कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड भी थी। उनसे विजय की निजी जानकारियां सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कई और खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वो पिछले महीने जापान गए थे, तभी उनके फोन पर थाईलैंड से एक व्हाट्सएप कॉल आया था। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उसके पास विजय शर्मा की कई निजी और गोपनीय जानकारियां हैं, यदि उसे मांगी गई रकम नहीं मिली तो वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा। बकौल कॉलर यह जानकारियां सार्वजनिक होने से शर्मा की छवि बर्बाद हो जाएगी।

बार-बार फोन आने से परेशान विजय ने फोन करने वाले को अपने भाई अजय शेखर शर्मा का नंबर देते हुए बात करने के लिए कहा। अजय ने अमर उजाला को बताया कि फोन पर कोई शख्स बोल रहा था। जब अजय ने उससे पूछा कि उसके पास ऐसी कौन सी गोपनीय जानकारी है तो उसने दो ऐसे ईमेल आईडी के बारे में बताया, जिनकी जानकारी केवल शर्मा बंधुओं के पास ही है।
विज्ञापन


तब अजय ने व्यक्ति के बताए गए खाते की पुष्टि के लिए उसमें 67 रुपये ट्रांसफर किए। पुष्टि होते ही उन्होंने शख्स को कुछ दिनों के लिए शांत करने की गरज से दो लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। पैसा मिलने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति का हौसला बढ़ गया और उसकी ब्लैकमेलिंग बढ़ने लगी। वह आए दिन रुपयों की मांग करने लगा। 
 
एक दिन उस व्यक्ति ने यह भी बता दिया कि विजय की सेक्रेटरी सोनिया धवन ही यह सब करवा रही है। इस पूरे कांड की मास्टर माइंड वही है। सोनिया के नाम का खुलासा होते ही अजय ने नोएडा के सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में आपराधिक प्रकरण का केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें