फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा ई-टिकट बनाए तो ब्लॉक होगी आईडी, IRCTC ने शुरू की कार्रवाई

Wed, 21 Mar 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-टिकट बनाने के लिए आईडी का बेजा इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। एक आईडी पर लगातार ज्यादा टिकट बनाए जा रहे हैं। लेकिन अब अगर ऐसा किया गया तो रेलवे की ओर से इसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। आईआरसीटीसी ने दो महीनों में ऐसे 15 सौ से ज्यादा मामलों में कार्रवाई की है। आईआरसीटीसी ने नियमों में बदलाव कर एक महीने में बुक कराए जाने वाले टिकटों की संख्या छह से बढ़ाकर 12 कर दी है। 

विज्ञापन


इसका दुरुपयोग होता देखकर अब सख्ती बरती गई है। साफ्टवेयर से चेक कर एक आईडी से लगातार ज्यादा टिकट बनाने वालों की अलग सूची तैयार की जा रही है। सूत्रों की माने तो देखा जा रहा है कि जितने टिकट बने हैं, वे एक परिवार के हैं या हर बार अलग-अलग लोगों के बनाए गए हैं। साथ ही सभी टिकट लंबी दूरी के तो नहीं हैं और तत्काल के कितने टिकट बने हैं। इसी आधार पर छांटकर आईडी ब्लॉक की जा रही है। 

छह से ज्यादा ई-टिकट पर आधार वेरिफिकेशन 

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक एक महीने में एक आईडी से जनरल कोटे से छह और तत्काल कोटे के दो टिकट बुक करा सकते हैं। अगर आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कराते हैं तो एक महीने में 12 टिकट बुक करा सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे करें आधार को लिंक

अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने के लिए माई प्रोफाइल में अपडेट योर आधार पर जाना होगा। क्लिक करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइप पासवर्ड) आएगा, जिसे दर्ज कराने के बाद आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा।

जिस आईडी पर 12 से ज्यादा ई-टिकट बनाए गए हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। दो महीने में करीब 15 सौ आईडी ब्लॉक की जा चुकी हैं। इससे दलालों का नेटवर्क खत्म होगा। एजेंटों को इस नियम से छूट दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें