फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में उग्र हो रहा है मराठा आंदोलन, तस्वीरों में देखें कहां क्या हुआ

Wed, 25 Jul 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
महाराष्ट्र में चल रहा राज्यव्यापी मराठा आंदोलन प्रति दिन हिंसक होता जा रहा है। यह आंदोलन मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर किया जा रहा है। पुलिस ने जब आंदोलनकारियों को शांत कराने की कोशिश की तो लोगों ने उल्टा पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि अन्य 9 घायल हो गए। आज हम आपको तस्वीरों के जरिए बताएंगे कि इस आंदोलन से राज्य का कैसा हाल है-
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने बस पर किया पथराव

2 of 10
आंदोलन के चलते आज मराठा क्रांति मोर्चा ने बंद का आह्वान किया है। आंदोलनकारी इतने हिंसक हो गए हैं कि उन्होंने मुंबई में सुबह कई बसों पर पथराव किया। लोगों ने बसों को डंडों से तोड़ने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

किसान ने खाया जहर

3 of 10
आंदोलन की मांग को लेकर औरंगाबाद में एक किसान ने जहर खा लिया। किसान का नाम जगन्नाथ सोनावने बताया जा रहा है। उसके जहर खाने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नदी में कूदकर आंदोलनकारी ने दी जान

4 of 10
आरक्षण की मांग को लेकर भड़के मराठा आंदोलनकारियों में से एक ने नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उसके विरोध में बुलाया गया महाराष्ट्र बंद मंगलवार को और हिंसक हो गया। इस दौरान राज्य के कई जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रको में लगाई आग

5 of 10
आंदोलन का सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद में देखने को मिला। यहां आंदोलनकारी काफी हिंसक हो गए और उन्होंने ट्रकों में आग लगा दी। जिस कारण स्कूल कॉलेज सहित इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन

शिवसेना सांसद की गाड़ी पर हमला

6 of 10
औरंगाबाद में स्थानीय लोगों ने शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे की गाड़ी पर हमला कर दिया। कुछ लोगो ने सांसद के साथ धक्कामुक्की भी की और गुस्साई भीड़ ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। सांसद के साथ यह घटना उस समय हुई जब वे गोदावरी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक काकासाहेब शिंदे के दाह-संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

कर्फ्यू जैसा माहौल

7 of 10
राज्य के कई जिलों में कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। यहां बाजारों में भी कई दुकानें बंद हैं।

आंदोलनकारियों ने रोकी रेल

8 of 10
कई प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में अपने सिर मुंडवा लिए। मराठा आंदोलन उग्र होने के कारण उस्मानाबाद शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परभणी में आंदोलनकारियों ने ट्रेन रोक दी और सड़क को अवरुद्ध कर धरने पर बैठ गए।

शांत कराने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 of 10
आंदोलनकारियों को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके अलावा पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलना के घनसांगवी थाने पर प्रदर्शनकारियों के पथराव में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

समुदाय के लिए आरक्षण है बेहद अहम मुद्दा

10 of 10
राज्य में करीब 30 फीसदी आबादी मराठा समुदाय की है। यह समुदाय राजनैतिक तौर पर काफी प्रभावशाली है। इनके लिए आरक्षण का मुद्दा बेहद ही विवादास्पद है। इसके लिए समुदाय के नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में रैलियां भी निकाली हैं। बीते साल मराठा क्रांति मोर्चा ने एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें