फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है गैर सैन्य एहतियाती कार्रवाई का मतलब

Tue, 26 Feb 2019 04:59 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश सचिव विजय गोखले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि भारत ने बालकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को खत्म कर दिया है, जहां बड़ी संख्या में जैश आतंकी, सीनियर कमांडर और जिहादियों का समूह मौजूद था। फिदायीन हमले के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे इन आतंकवादियों का खात्मा कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मीडियो को संबोधित करते हुए विदेश सचिव गोखले ने कहा कि गैर सैन्य अचानक की गई इस कार्रवाई के निशाने पर विशेष तौर से जैश-ए-मोहम्मद कैंप था। जैश को लेकर विश्वसनीय सूचना मिली थी कि वह देश के विभिन्न भागों में आत्मघाती हमले करने की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन

क्या है गैर सैन्य अचानक की गई कार्रवाई का मतलब

गैर सैन्य एहतियाती कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Graphics
गैर सैन्य अचानक की गई कार्रवाई का मतलब यह है कि ऐसा हमला जो पाक की सेना या जनता पर नहीं बल्कि वहां स्थित आतंकी ठिकानों पर हुआ हो, जैसा कि आज सुबह भारतीय वायुसेना ने किया। जबकि सैन्य लक्ष्य पर हमला युद्ध के रूप में माना जाएगा।

भारत ने यह स्पष्ट किया कि यह गैर सैन्य कार्रवाई थी। यह कार्रवाई किसी तरह का बदला लेने के लिए नहीं की गई बल्कि आत्मरक्षा के लिए की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें