फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passport Power: किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर, भारत की स्थिति कैसी? ताजा रैंकिंग में रोचक जानकारी

Thu, 25 Jul 2024 12:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनियाभर में जिस देश की जितनी मजबूत साख होती है, उसके पासपोर्ट भी उतने ही ताकतवर समझे जाते हैं। सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर अमेरिका, ब्रिटेन या चीन नहीं, बल्कि सिंगापुर है। इस सूची में भारत पिछले साल की तुलना में एक स्थान फिसलकर 82वें नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
भारत का पासपोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत एक पायदान फिसल गया है। हेनले पासपोर्स इंडेक्स 2024 में भारत इस बार 82वें नंबर पर है और भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में बिना वीजा के प्रवेश पा सकते हैं। पिछले साल तक भारतीय पासपोर्ट धारक 61 देशों में वीजा फ्री प्रवेश पा सकते थे। तीन देशों में प्रवेश की कटौती के कारण भारत इस सूची में एक पायदान फिसल गया है।
विज्ञापन


इंडेक्स में 103 रैंकिंग जारी की गई है और इसके अनुसार दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट सिंगापुर का है। सिंगापुर के पासपोर्ट धारी व्यक्ति दुनिया के 195 देशों में वीजा फ्री प्रवेश पा सकते हैं। दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का है। पाकिस्तान की स्थिति अफगानिस्तान से थोड़ी ही बेहतर है और 33 देशों में वीजा फ्री इंट्री के साथ इसका पासपोर्ट 100 स्थान पर है।

ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं और इन देशों के पासपोर्ट धारी 192 जगहों पर वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। 191 वीजा फ्री इंट्री के साथ ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर जबकि 190 वीजा मुक्त प्रवेश के साथ बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


महाशक्ति अमेरिका 8वें स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल सूची में पांचवें नंबर पर हैं। यहां के नागरिक 189 जगह बिना वीजा के जा सकते हैं। दुनिया की महाशक्ति अमेरिका इस रैंकिंग में आठवें नंबर पर है। उसके पासपोर्ट धारी नागरिकों को 186 जगह वीजा मुक्त प्रवेश मिलता है।

रैंकिंग का पैमाना
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में किसी देश को इस आधार पर रैंकिंग दी जाती है कि कितने देश संबंधित पासपोर्ट को अपने यहां बिना वीजा के आने की अनुमति देते हैं। यह संबंधित देश की अर्थव्यवस्था, दूसरे देशों से उसके मजबूत संबंध और द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर तय होता है। जिस देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर आप सबसे ज्यादा डेस्टिनेशन पर वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं, उस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन की ओर से जारी डाटा के आधार पर इस इंडेक्स को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें