फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, समुद्र की लहरों से उठा तूफान कैसे मचाता है तबाही?

Tue, 08 May 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से आंधी और तूफान की खबरों ने पूरे देश में खलबली मचा रखी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम को भी दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ देवेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। 
विज्ञापन


इसकी वजह से हरियाणा-पंजाब और दिल्ली की तरफ नमी वाली हवाएं पहुंचेंगी और बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है। राजस्थान में भी चक्रवाती हवाओं की वजह से आंधी-तूफान आने की आशंका है।

समुद्र की लहरों से दिल्ली तक कैसे पहुंचता है तूफान 

यूरोप और अफ्रीका के बीच में स्थित मेडिटरेनियन सी में समुद्र का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस हो जाने से कई मीटर ऊंची लहरें उठती हैं। इसकी वजह से समुद्री तूफान बनता है। जिससे 33 हजार फीट की ऊंचाई तक नमी आसमान में उठने लगती है।
विज्ञापन


ये हवाएं इराक, ईरान, तुर्की, अफगानिस्तान, पाकिस्तान से होते हुए जम्मू-कश्मीर में दस्तक देती हैं। तुर्की, इराक, ईरान, अफगानिस्तान मैदानी इलाके हैं। इसलिए ये हवाएं यहां नहीं रुकतीं। 20 हजार फीट की ऊंचाई तक ये हवाएं पहाड़ों से टकराती हैं।

जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद ये हवाएं पहाड़ों से टकराकर अपनी दिशा बदल देती हैं। ये हवाएं फिर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों का रुख कर लेती हैं, जिससे राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के मौसम में परिवर्तन आता है।  

आपको बता दें कि राजस्थान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुुआ था। इस वजह से गर्म हवाएं 14 हजार फीट तक ऊपर उठीं और जम्मू-कश्मीर में पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ से नमी वाली हवाओं ने राजस्थान में दस्तक दी। इस वजह से राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें