फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें आज का इतिहास : ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है आज का दिन

Mon, 10 Dec 2018 01:54 PM IST
भाषा
विज्ञापन
आज के दिन का इतिहास
विज्ञापन

साल के हर दिन की तरह आज 10 दिसम्बर का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। मानवाधिकार संरक्षण के लिहाज से इस तारीख का खास महत्व है क्योंकि आज के दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में दस दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की ओर आकर्षित करना था। आईये आज की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं को सिलसिलेवार ढ़ंग से देखते हैं... 

विज्ञापन

 

मुहम्मद अली जौहर
1878 में जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म हुआ था। 

अल्फ्रेड नोबेल
1896 में नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।

स्पैनिश-अमेरिकन लड़ाई
1898 में पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।

 

तस्मानिया
1902 में तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।

 

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
1950 में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।

 

अशोक कुमार
2001 में दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ था।

 
विज्ञापन

क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर
2007 में क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2016- तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें