फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चलती है उल्टी ट्रेन तो कहीं छोटी सी गाड़ी, जानें दुनिया में कैसे हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट

Wed, 06 Jun 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 22
जब भी हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात करते हैं तो हमारे जहन में बस, ऑटो, रिक्शा, मेट्रो आदि की तस्वीरें ही उभरती हैं। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट  बेहद ही दिलचस्प हैां। कहीं घोड़ा गाड़ी मशहूर है तो कहीं सड़क पर चलने वाला बैम्बू तो कहीं बेहद ऊंचाई पर चलने वाली उल्टी ट्रेन। चलिए आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही विचित्र पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में बताते हैं....
विज्ञापन

कंबोडिया- बैंबू ट्रेन

2 of 22
कंबोडिया में चलने वाली ये खास ट्रेन छोटी मोटर और बैम्बू प्लैटफॉर्म के सहारे चलती है। इसमें नीचे की ओर पहिये भी लगे होते हैं। एक बार में 8-10 लोग इसमें सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

थाईलैंड- टुकटुक

3 of 22
विभिन्न चमकदार रंगों से रंगे ये रिक्शे बैटरी से चलते हैं। इसे छोटी दूरी के लिए ही प्रयोग किया जाता है। यह तीन पहिया आगे से ऑटो रिक्शा जैसा दिखता है।

क्यूबा- चार पहियों वाली घोड़ा गाड़ी

4 of 22
ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच लोकप्रिय घोड़ा गाड़ी क्यूबा में शहरों और रेलवे स्टेशन के आसपास भी चलती है। 
विज्ञापन

फ्लोरिडा- मेट्रोमूवर

5 of 22
यह खास मेट्रोमूवर अमेरिका के फ्लोरिडा में लोगों को मुफ्त सवारी देती है। अमेरिकन एयरलाइंस एरिना, बेसाइड मार्केट प्लेस, मियामी-डेड कॉलेज और मियामी-डेड काउंटी स्कूल बोर्ड इसके कुछ प्रमुख डेस्टिनेशन हैं। मेट्रोमोवर सिस्टम पूरे सप्ताह सुबह 5 बजे से मध्यरात्रि तक सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन

म्यान्मार- पिक-अप ट्रक

6 of 22
जापानियों देवारा बनाए गए इस छोटे से ट्रक में बैठने के लिए तीन कतारे है। इसके अलावा इसके ऊपर बैठकर और पीछे खड़े होकर भी लोग सवारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

फिनलैंड- विकिंग लाइन

7 of 22
उत्तरी बाल्टिक सागर पर चलने वाली ये विकिंग लाइन लोगों को यात्रा तो कराती ही है साथ ही उनका मनोरंजन भी करती है। 

नेपाल- साइकिल रिक्शा

8 of 22
नेपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर ये खास तरह के रिक्शे चलते हैं। यह काठमांडु के पुराने इलाकों में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये चमक्दार मल्टी कलर के होते हैं। इनका किराया भी बेहद कम होता है।

दुबई- अबरा

9 of 22
शहरों के पारंपरिक स्थलों में ये पानी वाली टैक्सी पिछले 40 सालों से चल रही हैं। बुर दुबई और देइरा के बीच चलने वाली यह वाटर टैक्सी रोज हजारों लोगों को यात्रा करती है।

अलास्का- सी प्लेन

10 of 22
अलास्का में ये वाहन विभिन्न समुदायों और दूरस्थ इलाकों में जाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह सेवा एंकोरेज, रैंहल, पीटर्सबर्ग और सिताका सहित कई शहरों के लिए उपलब्ध होती है। 

फिलीपींस- हबल-हबल

11 of 22
फिलिपिंस में चलने वाली ये खास तरह की मोटरसाइकल एक बार में 11 लोगों को यात्रा कराती है। यह मुख्य रूप से फिलिपींस के दक्षिणी प्रांतों में चलती है। जिसमें मिंडानाओ द्वीप प्रमुख है।

पेरु- मोटो टैक्सी

12 of 22
दिखने में टूफा फूका लगने वाला ये वाहन पेरु के लोगों के जीवन का मुख्य हिस्सा है। खास डिजाइन का यह वाहन शहर के बाहरी इलाकों की सड़कों पर 1980 से चलता आ रहा है। इसका किराया भी बेहद कम होता है। 

स्विट्जरलैंड- फ्युनिक्यूलर

13 of 22
रेलवे ट्रैक पर दुनिया में सबसे तेज चलने वाला ये फुनिक्यूलर 110 फीसदी ढ़ाल के साथ साल 2017 में शुरू हुआ था। यह श्वाइज शहर में घाटी के तल से स्टूस गांव तक चलता है।

पुर्तगाल- तोबोग्गन

14 of 22
दो लोगों को यात्रा कराने वाले इस वाहन को दो लोगों द्वारा चलाया जाता है। इसमें नीचे की तरफ लगे रबड़ बूट्स को ब्रेक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह यहां साल 1850 से चल रहा है। 2.4 किमी की यात्रा कराने वाला तोबोग्गन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।

गूटे माला- बस

15 of 22
होंडुरस, एल सल्वाडोर, निकारागुआ और पनामा जैसे अधिकांश मध्य अमेरिकी देशों में चलने वाली ये रंगीन बस कैमियोनेटा नाम से मशहूर है। यह यहां के कस्बों, गांवों और शहरों के बीच परिवहन का सबसे लोकप्रिय साधन है जिसका किराया भी बेहद सस्ता है। कुछ लोग इसे चिकन बस भी कहते हैं। 

पाकिस्तान- घोड़ा गाड़ी

16 of 22
यह बहुत पुराने समय से पाकिस्तान के कस्बों और शहरों के पुराने इलाकों में चलती है। आज के समय में आधुनिक वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण अब ये बहुत ही कम देखने को मिलती है।

जर्मनी- हैंगिंग ट्रेन

17 of 22
जर्मनी में चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की ऐसी पहली ट्रेन है जो पटरी के ऊपर नहीं बल्कि नीचे चलती है। यह 31 मार्च 1901 से चल रही है। इसमें सफर करना बेहद रोमांचक होता है क्योंकि लोग इसमें उल्टे होकर सफर करते हैं।

क्या सच में उल्टी चलती है ट्रेन

18 of 22
लेकिन क्या आपको वाकई लगता है कि लोग इसमें लटक कर सफर करते हैं। जी नहीं ऐसा नहीं है इसमें लोग सीधा ही बैठते हैं। ये ट्रेन रोजाना 13.3 किमी का सफर तय करती है और रास्ते में कुल 20 स्टेशन आते हैं। बिजली से चलने वाली ये ट्रेन जमीन से 39 मीटर की ऊंचाई पर चलती है।

अफ्रीका- मोकोरो

19 of 22
अफ्रीका के बोट्सवाना में चलने वाले मोकोरो में दो से तीन लोग सफर करते हैं। साथ ही एक आदमी खड़ा होकर इस नांव को चलाता भी है। इसकी खासियत ये है कि यह पानी से बिल्कुल लगी होती है जिससे लोग इसमें सफर करते वक्त खुद को पानी में बैठा हुआ महसूस करते हैं। 

क्यूबा- कोको टैक्सी

20 of 22
क्यूबा में चलने वाली ये कोको टैक्सी यहां के हवाना और वारादेरो में चलती है। इस गाड़ी को कोको टैक्सी इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये आधे नारियल जैसी दिखती है।

सैन फ्रांसिस्को- केबल कार

21 of 22
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में चलने वाली ये बस जैसी कार 1873 से चल रही है। बस के जितनी बड़ी इस कार में लोग इसके खंबो को पकड़कर खड़े हो सकते हैं साथ ही इसमें बैठ भी सकते हैं।
विज्ञापन

वियतनाम- साइक्लो

22 of 22
तीन पहियों से चलने वाली इस साइक्लो में एक बार में एक यात्री ही सफर कर सकता है। इसे चलाता भी एक ही आदमी है। इसमें वाहन चालक इसके पीछे की तरफ बैठकर इसे साइकिल की तरह चलाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें