इस दुनिया में आइस्क्रीम के दीवानों की कमी नहीं है। जिन्हें यह पसंद है वह हर तरह के फ्लेवर की आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं। दुखी होने पर भी लोग आइस्क्रीम खाना अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि इसमें हैपी हार्मोन्स होते हैं। आज हम आपको ऐसी आइस्क्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दाम सुनकर आपको पसीना आ जाएगा। ये हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी आइस्क्रीम-
विज्ञापन
स्ट्रॉबेरी एट अरनोड्स
2 of 6
इस आइस्क्रीम की कीमत 39 लाख डॉलर है। इसके साथ 7.09 कैरट के पिंक डायमंड की इंगेजमेंट रिंग भी मिलती है। इस फ्रेंच वनीला आइस्क्रीम में स्ट्रॉबेरी, मिंट और विह्पड क्रीम होती है। इसके साथ 25,000 डॉलर कीमत की वाइन भी मिलती है।
विज्ञापन
एबसरडिटी संडे
3 of 6
यदि आप इस आइस्क्रीम को खरीदेंगे तो आपको न केवल आइस्क्रीम बल्कि तंजानिया घूमने का एक लग्जरी टूर भी मिलेगा। रहने की व्यवस्था भी पांच सितारा होटल में की जाती है। इसकी कीमत है 60,000 डॉलर। जिसके बाद यह भी महंगी आइस्क्रीम की लिस्ट में शुमार हो गई।
फ्रोजन हॉट चॉकलेट
4 of 6
यह आइस्क्रीम एक समय पर सबसे महंगी आइस्क्रीम थी। जिसके बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिपोर्ट में भी शामिल हुआ था। इसकी कीमत 25,000 डॉलर है। यह 28 कोकोआ से बनाई गई है। इनमें से 14 कोकोआ बहुत ही ज्याजा महंगे हैं और दुनिया में सबसे अनोखे भी। यह सोने की कटोरी में परोसी जाती है। जिसके बेस पर सफेद डायमंड का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
गोल्डन ओपुलेंस संडे
5 of 6
यह चॉकलेट और वनीला बीन के कॉम्बीनेशन से बनती है। इसमें ऊपर की तरफ सोने के पानी चढ़ी चीनी की पत्तियां लगाई जाती हैं। जिससे इनकी सुंदरता काफी बढ़ जाती है। साथ ही इसमें बादाम का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे खरीदने के लिए 48 घंटे पहले ऑर्डर देना होता है। इसकी कीमत 1,000 डॉलर है।
यह आइस्क्रीम क्रिस्टल की कटोरी में परोसी जाती है। जिसे खरीदने वाला अपने साथ भी ले जा सकता है। इसे बनाने के लिए चॉकलेट और वनीला का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत 1,000 डॉलर है। इसे गोल्डन कैरेमलाइज्ड पीनट्स और सोने की पत्तियों से सजाकर परोसा जाता है। इसके साथ ही इसमें 24 कैरट गोल्ड डस्ट का भी इस्तेमाल होता है।