इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। खिताबी मुकाबले में 'मेन इन ब्लू' की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। शुरुआती ओवर्स में इंग्लिश गेंदबाजों ने भारतीय जोड़ी को बांधकर रखा।
विज्ञापन
2 of 7
वैसे तो रोहित-शिखर को वनडे क्रिकेट की आक्रामक सलामी जोड़ी माना जाता है। दोनों टीम इंडिया के लिए 80 पारियों में 12 शतकीय साझेदारी निभा चुके हैं। सौरव गांगुली-सचिन तेंदुलकर (26) और विराट कोहली-रोहित शर्मा (14) ही सिर्फ इनसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मगर इंग्लिश गेंदबाजों के आगे आज यह जोड़ी बेबस नजर आई। पहला ओवर मार्क वुड ने फेंका और रोहित कोई रन नहीं बना सके। इस ओवर को देखकर एक बात समझ में आ गई थी कि आज रोहित का दिन नहीं है।
4 of 7
- फोटो : ESPN
इसके बाद रोहित ने बड़ी मुश्किल से 17 गेंद पर दो रन बनाए। इंग्लैंड की पेस बैटरी ने रोहित-शिखर को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर महज 12 रन ही था।
विज्ञापन
5 of 7
रन गति बढ़ाने का दबाव दोनों के खेल में साफ देखा जा सकता था। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को अपना अहम विकेट गंवाकर चुकाना पड़ा। इंग्लैंड के लिए छठा ओवर तेज गेंदबाज डेविड विली लेकर आए।
विज्ञापन
6 of 7
ओवर में अब तक सिर्फ 1 ही रन आया था। छठे ओवर की चौथी गेंद का सामना रोहित शर्मा कर रहे थे। पावरप्ले में छक्का मारने की चाहत में रोहित ने गेंद को हवा में मारा। शॉट की टाइमिंग बेहद खराब थी, जिसके बाद डीप स्क्वैयर लेग में मार्क वुड ने आसानी से कैच लपक उन्हें चलता किया।
इस तरह नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे में शतक (114 गेंदों में 137 रन) ठोकने वाले रोहित लीड्स में महज 2 रन बनाकर लौट गए। अपनी छवि की विपरित 18 गेंदों में खेली 2 रन की पारी में उनका स्ट्राइक रेट महज 11.11 का रहा।