भारतीयों को सोना कितना पसंद है यह सभी जानते हैं। यहां शादी-विवाह जैसे समारोह में सोने के आभूषण पहने जाते हैं। वहीं दुनिया के अन्य देशों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सोने के उत्पादन और एकत्रीकरण के मामले में भारत का स्थान पहला नहीं है। तो इसके पीछे आखिर ऐसी क्या वजह है कि दुनिया के अन्य देशों में लोग सोने के आभूषण तो कम पहनते हैं लोकिन वहां इस मूल्यवान धातु का भंडारण सबसे अधिक होता है।
विज्ञापन
2 of 32
इसके पीछे का कारण है कि किसी देश की मुद्रा ताकत को बढ़ाने में वहां का स्वर्ण संग्रहण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस समय इस दिशा में भारत का स्थान कई देशों से पीछे है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा जारी आंकड़ों में दुनिया के उन टॉप देशों के नाम बताए गए हैं जिनके पास दुनिया में सबसे अधिक सोना है। तो चलिए जानते हैं इसमें पहला स्थान किस देश ने हासिल किया है। तो चलिए शुरुआत उस देश से करते हैं जो 30वें नंबर पर है....
विज्ञापन
मैक्सिको- 30वां स्थान
3 of 32
इस लिस्ट में 30वें नंबर पर मैक्सिको है। मैक्सिको के पास 120.2 टन सोने का भंडारण है।
दक्षिण अफ्रीका- 29वां स्थान
4 of 32
एक समय में दक्षिण अफ्रीका दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उत्पादक देश था। लेकिन बीते कुछ सालों में यहां सोने के उत्पादन में कमी आई है। जिस कारण अब यह देश 29वें नंबर पर आ गया है। इस देश के पास 12.5 टन सोने का भंडार है।
विज्ञापन
स्वीडन- 28वां स्थान
5 of 32
ये देश अपने सोने का भंडारण स्वीडन सेंट्रल बैंक और रिक्स बैंक के अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड, बैंक ऑफ कनाडा, स्विस नेशनल बैंक और अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक में करता है। इस देश का स्थान दुनिया में 28वां है और इसके पास 125.7 टन सोने का भंडारण है।
विज्ञापन
सिंगापुर- 27वां स्थान
6 of 32
इस देश में सोना सबसे सुरक्षित रहता है। इसकी लागत भी कम ही देनी पड़ती है, यही कारण है कि बहुत से देश और लोग यहां अपने सोने को सुरक्षित रखते हैं। इस देश में सबसे कम भ्रष्टाचार के मामले आए हैं साथ ही अपराध भी बहुत कम होते हैं। देश का स्थान सोने के मामले में 27वां है और इसके पास 127.4 टन सोना है।
विज्ञापन
थाईलैंड- 26वां स्थान
7 of 32
इस देश के लोग सोने को बहुत मूल्यवान मानते हैं और महत्व भी देते हैं। यहां सोने के आभूषण भी पूरे दक्षिणी पूर्वी एशिया में सबसे ज्यादा पहने जाते हैं। 26वें स्थान पर विराजमान इस देश के पास 154 टन सोना है।
वेनेजुएला- 25वां स्थान
8 of 32
कुछ सालों पहले तक इसका स्थान वैश्विक स्तर पर 20वां था। आर्थिक संकट के कारण देश को साल 2016 में अपना 1.7 अरब डॉलर का सोना बेचना पड़ा। अब इस देश का स्थान भी खिसक कर 25वां हो गया है और इसके पास 162.2 टन सोना है।
अल्जीरिया - 24वां स्थान
9 of 32
उत्तर अफ्रीकी देश अल्जीरिया के पास वेनेजुएला के मुकाबले 10 टन अधिक सोना है। इस देश के पास कुल 173.6 टन सोने का भंडारण है जिससे यह दुनिया में 24वें नंबर पर आ गया है।
फिलीपींस- 23वां स्थान
10 of 32
दुनिया में 23वें स्थान पर आने वाला ये देश एशिया का सबसे बड़ा सोने का उत्पादन करने वाला देश माना जाता है। यहां खनिज का व्यापार भी सबसे अधिक होता है, देश के पास कुल 196.4 टन सोने का भंडारण है।
बेल्जियम- 22वां स्थान
11 of 32
22वें स्थान पर रहने वाला ये देश अपने सोने का भंडारण बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा में करता है। इस देश के पास 227.4 टन सोना है।
ऑस्ट्रेलिया- 21वां स्थान
12 of 32
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का स्थान 21वां है यानि बेल्जियम से 50 टन ज्यादा सोना रखता है ये देश। इस देश के पास कुल 280 टन सोना है जिसे यह बैंक ऑफ इंग्लैंड में सुरक्षित रखता है। लेकिन अब ये देश अपने सोने का भंडारण विएना में करने का सोच रहा है ताकि उनका सोना स्वदेश में ही रह सके।
स्पेन- 20वां स्थान
13 of 32
स्पेन ने इस लिस्ट में 20वां स्थान प्राप्त किया है। ऑस्ट्रेलिया से अधिक सोने वाले इस देश के पास कुल 281.6 टन सोने का भंडारण है।
लेबनान- 19वां स्थान
14 of 32
यह निश्चित रूप से दुनिया का सबसे स्थिर देश नहीं है लेकिन फिर भी इस छोटे से खाड़ी देश के पास 286.8 टन सेना है और इस लिस्ट में यह 19वें स्थान पर विराजमान है।
कजाख्स्तान- 18वां स्थान
15 of 32
यह देश अपने सोने के उत्पादन के विकास के लिए काफी प्रयास कर रहा है। इस काम के लिए ये विदेशी निवेशकों की सहायता भी ले रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 10 सालों में ये देश दुनिया में सबसे बड़ा सोने का उत्पादन करने वाला देश बन जाएगा। अभी ये 18वें नंबर पर है। फिलहाल इस देश के पास 310.1 टन सोना है।
यूनाइटेड किंगडम- 17वां स्थान
16 of 32
लिस्ट में 17वें स्थान पर आने वाले इस देश में बहुत से लोग अपना सोना सुरक्षित रखते हैं। इस कार्य में न्यूयॉर्क के फेडरल बैंक के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड दूसरे नंबर पर आता है। देश के पास अभी 310.3 टन सोना है।
सऊदी अरब- 16वां स्थान
17 of 32
सबसे ज्यादा तेल का उत्पादन करने वाले इस देश के पास खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा सोना पाया जाता है। फिलहाल इस लिस्ट में यह 16वें नंबर पर है और यहां 322.9 टन सोना है।
पुर्तगाल- 15वां स्थान
18 of 32
15 नंबर पर आने वाले इस देश के पास 382.5 टन सोने का भंडारण है जो कि सऊदी अरब से 60 टन अधिक है।
ताइवान- 14वां स्थान
19 of 32
ये पूर्वी एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह अपने आसपास कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग बना और इसका मुख्य द्वीप ताइवान है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। 14वें स्थान पर स्थापित इस द्वीप के पास 423.6 टन सोना है।
यूरोपियन सेंट्रल बैंक- 13वां स्थान
20 of 32
जी हां 13वें नंबर कोई देश नहीं बल्कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक है जिसके पास 504.8 टन सोने का भंडारण है।
भारत- 12वां स्थान
21 of 32
इस लिस्ट में भारत देश का स्थान 12वें नंबर पर है। यहां हर समारोह में लोग सोना पहनना पसंद करते हैं। देश के पास यूरोपियन यूनियन के मुकाबले 50 टन अधिक यानि कुल 558.1 टन सोना है।
तुर्की- 11वां स्थान
22 of 32
माना जाता है कि 9000 बीसी पहले यहीं पर सोने की खोज हुई थी। अभी इस दिशा में ये देश 11वें नंबर पर है जिसके पास 595.9 टन सोना है।
नीदरलैंड- 10वां स्थान
23 of 32
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों में ये देश 10वें नंबर पर है। इस देश के पास कुल 612.5 टन सोने का भंडारण है।
जापान- 9वां स्थान
24 of 32
जापान इस लिस्ट में 9वें नंबर पर विराजमान है। देश के पास कुल 765.2 टन सोना है जो कि नीदरलैंड से 150 टन अधिक है।
स्विट्जरलैंड- 8वां स्थान
25 of 32
इस देश के पास 1,040 टन सोना है जिससे यह 8वें नंबर पर है। वैसे तो ये अपने सोने को देश में ही सुरक्षित रखता है लेकिन इसके अलावा इसका कुछ सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा में भी सुरक्षित रखा गया है।
चीन- 7वां स्थान
26 of 32
इस लिस्ट में 7वां नंबर हासिल करने वाला देश चीन है। दुनिया में सबसे ज्यादा सोना उत्पादन करने के मामले में इस देश का पहला स्थान है। यहां मध्यम वर्ग के लोगों में भी सोने की मांग अधिक है। देश के पास कुल 1,842.6 टन सोना है।
रूस- 6वां स्थान
27 of 32
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक पहले यह देश इस मामले में 7वें नंबर पर था लेकिन इस बार ये 6वें नंबर पर आ गया है। रूस भी सोना उत्पादन करने वाले देशों में चीन के बाद आता है जिसके पास 1,890.8 टन सोने का भंडारण है।
फ्रांस- 5वां स्थान
28 of 32
5वें नंबर पर आने वाले इस देश ने अपना सोना अन्य देशों में भी सुरक्षित रखा हुआ है। इस वक्त फ्रांस के पास 2,436 टन सोने का भंडारण है।
इटली- 4वां स्थान
29 of 32
फ्रांस के मुकाबले इटली के पास थोड़ी ज्यादा संख्या में सोना है। देश के पास कुल 2,451 टन सोना है और लिस्ट में 4वां स्थान प्राप्त है।
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड- तीसरा स्थान
30 of 32
तीसरे नंबर पर कोई देश नहीं बल्कि 189 देशों का ग्रुप इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड है। जिसके पास 2,814 टन सोना है।
जर्मनी- दूसरा स्थान
31 of 32
2 नंबर पर आने वाला देश जर्मनी है जिसके पास कुल 3,372 टन सोना है। ये देश दुनिया में दूसरा ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज्यादा सोने का भंडारण है।
अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। देश के पास कुल 8,133.5 टन सोना है। दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है।