फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल की क्या हैं खूबियां, जानिए

Thu, 18 Jan 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Agni-5
विज्ञापन

भारत ने गुरुवार को अपनी परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया है जिसकी रेंज 5000 किमी. है। यह एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) है जिसका परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम आइलैंड (वीलर आइलैंड) से हुआ। इस मिसाइल की ढेर सारी खूबिया हैं जिसमें सबसे प्रमुख यह है कि चीन के कई शहर इस मिसाइल की रेंज में हैं।

विज्ञापन


अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। मिसाइल का वजन 50 टन है जोकि 1.5 टन तक नयूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम है। अग्नि-5, 24 गुना तेज आवाज की रफ्तार के साथ मुकाबला कर सकती है।

अग्नि-5 का पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 में हुआ था, दूसरा परीक्षण 15 सितंबर 2013 और तीसरा 31 जनवरी 2015 को हुआ था। रेंज के मामले में इसका मुकाबला चीन से है जिसकी DF-31A मिसाइल की रेंज 11,200 किमी. है। वहीं पाकिस्तान की मिसाइल शाहीन की रेंज 2500 किमी. है। मुमकिन है कि अगले दो सालों में अग्नि-5 भारतीय सेना में शामिल हो जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि परमाणु हथियारों के मामले में भारत लगातार खुद को विकसित कर रहा है। भारत के पास 110-120 परमाणु हथियार हैं। हालांकि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा 130-140 परमाणु हथियार हैं। इस मामले में चीन ने ज्यादा परमाणु हथियार विकसित किये हैं। उसके पास 250 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें