फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी ने दोस्त के कहने पर डिजाइन की थी पहली ज्वेलरी, फिर अरबों तक पहुंचा दिया कारोबार

Wed, 20 Mar 2019 03:47 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य आरोपी नीरव मोदी दुनिया की डायमंड कैपिटल कहे जाने बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखता है। तीसरी पीढ़ी का यह कारोबारी कभी ज्वेलरी डिजाइनर नहीं बनना चाहता था। उसकी इच्छा संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने की थी, क्योंकि उसे लगता था कि इसके जरिए लोगों को अंदर बदलाव लाया जा सकता है, लेकिन एक दोस्त के कहने पर उसने पहली ज्वेलरी डिजाइन की और दोस्त की खुशी देखकर उसे इसी काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ी खबरः पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, आज ही पेशी

बताया जाता है कि दोस्त के कहने पर उसने जो पहली इयरिंग्स डिजाइन की थी, उसमें जड़े हीरों की तलाश में कई शहरों में भटके और उनकी खोज पूरी हुई मॉस्को में। उन हीरों को देखकर उसके दोस्त की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहीं से उनके डिजाइनर बनने की कहानी शुरू हुई। आज वह उस एकमात्र भारतीय ज्वेलरी ब्रांड का मालिक है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है। 
विज्ञापन


उसके डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों से लेकर देशी धनकुबेरों की पत्नियों के श्रृंगार के काम में आते हैं। उनके द्वारा डिजाइन किया गया गोलकोंडा नेकलेस 2010 में हुई नीलामी में 16.29 करोड़ में बिका था, जबकि 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन


 अमेरिका के मशहूर वार्टन स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले नीरव मोदी के नाम से उनका ज्वेलरी ब्रांड इतना मशहूर है कि उसके दम पर वे फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की 2017 की सूची में 84वें नंबर पर मौजूद था। उसने अपने नाम से ज्वेलरी ब्रांड की स्थापना 2010 में की थी। दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई, लंदन और हांगकांग सहित पूरी दुनिया में उनके 16 ज्वेलरी स्टोर हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें