फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र की सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले अन्य राज्यों के साथ लगने वाली सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और नकद राशि का अवैध परिवहन किया जाता है। कभी-कभी असामाजिक तत्व उत्पात के लिए हथियार भी ले जाते हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस अन्य राज्यों के साथ सीमाओं को सील करने सहित सभी एहतियात बरत कर रही है। इसके तहत निजी और सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सीमा तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश दमन-दीव और दादर एवं नागर हवेली से मिलती है। अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध की तैयारी के लिए इस महीने की शुरूआत में एक बैठक आयोजित की थी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए इन सभी राज्यों के अधिकारी भी बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें