फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: शिवकुमार की जीत सबसे बड़ी, इन्हें महज 16 मतों से झेलनी पड़ी हार; आंकड़ों में देखें हार-जीत का गणित

Sun, 14 May 2023 03:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

कर्नाटक की 224 सीटों में आठ सीटें ऐसी हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 1000 से भी कम का रहा। वहीं, 16 सीटें ऐसी हैं जिनपर जीत का अंतर पचास हजार या उससे ज्यादा रहा।
 
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को यहां स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस ने यहां की 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 19 सीटें मिली है। साथ ही चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं। 16 सीटें ऐसी हैं जिन पर जीत का अंतर पचास हजार या उससे ज्यादा है। वहीं, कर्नाटक में सबसे बड़ी जीत कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने दर्ज की है। वहीं बात अगर सबसे छोटी जीत की करें तो यह सीके राममूर्ति के नाम रही, जिन्होंने कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 16 वोटों से हराया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी सबसे छोटी जीत गांधी नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुंडू राव के नाम रही। उन्होंने मात्र 105 मतों से सीट अपने नाम की। हम आपको कर्नाटक की पांच सबसे बड़ी और सबसे छोटी अंतर वाली जीत के बारे में बता रहे हैं।  

सबसे बड़े अंतर से इन सीटों पर हुई जीत-हार
कर्नाटक में आए नतीजों के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं। सबसे बड़े अंतर से जीत हार की बात करें तो राज्य की 16 सीटें ऐसी हैं जिन पर जीत का अंतर पचास हजार या उससे ज्यादा रहा। इनमें 11 सीटों पर कांग्रेस और पाांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। साथ ही बड़ी जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के उम्मीदवारों में लक्ष्मण साउदी भी शामिल हैं, जिनका टिकट भाजपा ने इस बार काट दिया था। 
विज्ञापन

 
 विधानसभा सीट विजयी प्रत्याशी पार्टी जीत का अंतर इन्हें हराया  पार्टी
कनकपुरा   डीके शिवकुमार  कांग्रेस 1,22,392 के बी. नागराजू जेडीएस
चिक्कोडी-सगाल्दा गणेश प्रकाश कांग्रेस 78,509 कट्टी रमेश विश्वनाथ भाजपा
अठानी लक्ष्मण सांगप्पा कांग्रेस 76,122 महेश इरेगौड़ा कुमाथल्ली भाजपा
येलहांका  एसआर विश्वनाथ भाजपा 64,110  केशव रजन्ना बी  कांग्रेस
कोलेगल ए.आर कृष्णमूर्ति कांग्रेस 59,519 एन. महेश भाजपा 


पांच सबसे कम अंतर वाली सीटें 
वहीं बात अगर कर्नाटक की सबसे छोटी जीत की करें तो जयनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने मात्र 16 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद गांधीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुंडू राव ने 105 मतों से जीत दर्ज की। राज्य में आठ सीटें ऐसी हैं जहां जीत का अंतर एक हजार मतों से भी कम रहा। इन आठ सीटों में से पांच सीटें कांग्रेस के नाम रही और तीन पर भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी। 
 
विधानसभा सीट विजयी प्रत्याशी पार्टी  जीत का अंतर इन्हें हराया पार्टी
जयनगर सीके राममूर्ति भाजपा  16
 सौम्या रेड्डी
कांग्रेस
गांधीनगर
 दिनेश गुंडू राव
कांग्रेस
105
सप्तगिरि गौड़ा ए आर भाजपा
श्रंगेरी
टीडी राजेगौड़ा
कांग्रेस   201
डीएन जीवराज
भाजपा
मालूर केवाई नानजेगौड़ा  कांग्रेस   248 केएस मंजूनाथगौड़ा  भाजपा
कुम्ता
दिनकर केशव शेट्टी
भाजपा 676  सूरज नाईक सोनी जेडीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें