फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अमिताभ गुप्ता के बारे में जिन्होंने वधावन परिवार को महाबलेश्वर जाने की इजाजत दी

Fri, 10 Apr 2020 06:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • कौन हैं वधावन परिवार को अनुमति देने वाले अमिताभ गुप्ता
  • वधावन परिवार के 23 सदस्यों को किया गया क्वारंटीन
  • अमिताभ गुप्ता को उद्धव ठाकरे सरकार ने छुट्टी पर भेजा
  • वधावन परिवार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया 
विज्ञापन
अमिताभ गुप्ता (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन  और धीरज वधावन सहित 23 लोगों को महाबलेश्वर जाने की अनुमति देने को लेकर महाराष्ट्र में मामला गरमा गया है। भाजपा ने इस मामले को लेकर गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। 

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यात्रा की इजाजत देने वाले प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता को तुरंत प्रभाव से अनिवार्य अवकाश (कंपलसरी लीव) पर भेज दिया है। हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ गुप्ता कौन हैं, जिनके लेटर हेड के सहारे वधावन परिवार के 23 लोग लॉकडाउन के बीच महाबलेश्वर छुट्टी मनाने निकले थे।



मूल रूप से यूपी निवासी
अमिताभ गुप्ता 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अफसर हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गुप्ता मुंबई के बांद्रा इलाके में वधावन परिवार के पड़ोस में रहते हैं।
विज्ञापन


उद्धव सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमिताभ गुप्ता को उद्धव ठाकरे सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह एडीजी रैंक के अफसर हैं और वह ठाकरे सरकार में प्रधान सचिव गृह के पद पर काम कर रहे हैं। अमिताभ गुप्ता को राज्य के एक सक्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

तेजतर्रार अफसरों में होती है गिनती
पुलिस विभाग में अमिताभ की गिनती महाराष्ट्र के तेजतर्रार अफसरों में होती है। उन्हें प्रदेश के रसूखदार अफसरों में गिना जाता है। उनकी उम्र 51 साल है और फिलहाल वह सरकार और पुलिस विभाग के बीच समन्वय के लिए महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग में काम कर रहे हैं।

सरकार ने छुट्टी पर भेजा

अमिताभ गुप्ता ने वधावन परिवार के 23 लोगों को कथित तौर पर महाबलेश्वर की यात्रा करने की इजाजत दी थी। एक आधिकारिक लेटरहेड पर जारी पत्र में गुप्ता ने लिखा था कि 'निम्नलिखित (व्यक्ति) को मैं अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वे मेरे पारिवारिक मित्र हैं और परिवार में आई आपात स्थिति की वजह से वह खंडाला से महाबलेश्वर तक की यात्रा कर रहे हैं।' पत्र में उन्होंने पांच वाहनों का विवरण दिया था जिससे 23 लोग यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

क्वारंटीन में वधावन परिवार

वधावन परिवार के सदस्यों को महाबलेश्वर की स्थानीय पुलिस ने शहर में आने के बाद गुरुवार को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा है। 

पूरे परिवार पर मामला दर्ज
लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने पर महाबलेश्वर पुलिस स्टेशन में डीएचएफएल समूह के कपिल वधावन और 22 अन्य (उनके परिवार के सदस्यों और नौकरों) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें