फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: मानसून सत्र में गिरी कटी पतंग और भवन परिसर में मच गया हड़कंप

Tue, 03 Aug 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • एनएसजी ने आधे घंटे की सघन जांच के बाद ली राहत की सांस
  • दोपहर करीब 12:45 बजे एक पतंग कट कर संसद भवन परिसर में गिरी
  • किसान आंदोलन के चलते संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में बहुत ज्यादा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में पतंगबाजी कोई नई बात नहीं है। हालांकि इस पतंगबाजी ने मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते के पहले दिन संसद भवन परिसर में हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


एनएसजी ने संसद भवन के एक हिस्से को अपनी जद में ले लिया और स्निफर डॉग भी बुला लिए गए। हालांकि आधे घंटे की सघन जांच के बाद जब पता चला कि कटी पतंग सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है तब सबने राहत की सांस ली।

दोपहर करीब 12:45 बजे एक पतंग कट कर संसद भवन परिसर में स्थित आम्बेडकर प्रतिमा के पास गिरी थी। हाल ही में ड्रोन के माध्यम से हमला करने का नया ट्रेंड आया है। पतंग के कट कर गिरने के बाद संसद भवन की सुरक्षा में लगी सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी मॉनसून सत्र के दौरान किसान आंदोलन के चलते संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है। संसद भवन के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों का जमावड़ा है। संसद के अंदर वॉच एंड वार्ड के  साथ एनएसजी को सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें