फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किस्सा खाकी का': इस बार का एपिसोड डबल मर्डर केस पर आधारित, दिल्ली पुलिस की खास पड़ताल

Mon, 21 Feb 2022 05:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सीरीज का प्रसारण पहली बार 16 जनवरी 2022 को हुआ था। दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर हर रविवार को इसका एक एपिसोड जारी किया जाता है।
विज्ञापन
किस्सा खाकी का - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आधिकारिक पोडकास्ट सीरीज 'किस्सा खाकी का' इस रविवार का एपिसोड दोहरे हत्याकांड पर केंद्रित है। यह वारदात दक्षिणी दिल्ली में हुई थी और दिल्ली पुलिस ने इसे महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया था। 'किस्सा खाकी का' शहर को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपराध की कहानियों, दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में जांच और पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई विशेष मानवीय पहल के इर्द-गिर्द घूमती है। 

विज्ञापन


इस सीरीज का प्रसारण पहली बार 16 जनवरी 2022 को हुआ था। दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर हर रविवार को इसका एक एपिसोड जारी किया जाता है। प्रत्येक एपिसोड 2 मिनट 20 सेकंड का होता है। ये जेल सुधारक और मीडिया शिक्षक डॉ. वर्तिका नंदा द्वारा लिखित और सुनाई गई हैं। हाल ही में केकेके (KKK) ने दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के साथ एक विशेष एपिसोड जारी किया। सीरीज के तहत पिछले पांच हफ्तों में 5 एपिसोड और एक स्पेशल एपिसोड जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें