फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: इस दिन 9.8 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 22000 करोड़, अब भी पात्र किसान जुड़वा सकते हैं नाम

Fri, 21 Feb 2025 02:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले 9.60 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की किश्त जाती थी, लेकिन इस बार 9.80 करोड़ किसानों को 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को मिलने वाली अगली किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से देशभर के किसानों के खातों में इस योजना की अगली किस्त 24 फरवरी को ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान लाखों किसान अपने खातों में 2,000 रुपये की राशि प्राप्त करेंगे, जिससे खेती-किसानी और अन्य दैनिक जरूरतों में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले 9.60 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की किश्त जाती थी, लेकिन इस बार 9.80 करोड़ किसानों को 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। अगर कोई पात्र किसान छूट गया है तो उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया कृषि मंत्रालय चला रहा है। 24 फरवरी को देश के सभी राज्यों में किसान सम्मान निधि से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसमें 2.5 करोड़ किसान जुड़ेंगे। देशभर में 731 कृषि विज्ञान केंद्रों में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्यों के कृषि मंत्री और सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि, पीएम किसान स्कीम के तहत अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। 19वीं किस्त जारी होते ही यह राशि 3.68 लाख करोड़ हो जाएगी, जो छोटे-सीमांत किसानों के लिए बड़ी मददगार है। अब तक किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन अब पांच लाख रुपये मिलेंगे। चौहान ने जानकारी दी कि पीएम मोदी 24 फरवरी को बेगूसराय के बरौनी डेयरी प्लांट की भी शुरुआत करेंगे। मखाना उत्पादक किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार मखाना बोर्ड बन रहा है। मैं खुद 23 फरवरी को दरभंगा जाकर तालाब में मखाने की खेती देखुंगा और वहां के किसानों से चर्चा करुंगा। यह चर्चा हम किसी हॉल में नहीं बल्कि तालाबों के किनारे ही करेंगे।
विज्ञापन


इस तरह जुड़वाएं योजना में अपना नाम
अगर किसी पात्र किसान का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नहीं जुड़ा है। वे ऑनलाइन अपना नाम योजना में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।इसके बाद फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद  एक नया पेज ओपन होगा जिसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी पात्र किसान को दर्ज करनी होगी।  फिर ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पात्र किसान के नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। फिर नए पेज में पात्र किसानों से कुछ जानकारी और मांगी जाएगी वह दर्ज करनी होगी। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सेव पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें