फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन ने कांग्रेस को दिया यूपी में पैर जमाने का मौका

Wed, 10 Feb 2021 05:40 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

किसान आंदोलन ने कांग्रेस को यूपी में पैर जमाने का मौका दिया है। कांग्रेस जय जवान जय किसान के नारे के साथ बुधवार से पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन और महापंचायत कर किसानों के बीच पैठ बनाना चाहती है ताकि अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को मजबूती से रख सके।

महापंचायत की शुरुआत सहारनपुर से होगी। जहां राज्य की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी खुद मौजूद रहेंगी। महापंचायत को सफल बनाने का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ दीपक सिंह और अराधना मिश्रा को दिया गया है। सभी को नौ नौ जिलों का प्रभार दिया गया है। 13 को मेरठ की महापंचायत में राहुल गांधी और प्रियंका दोनों के मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदीप जैन आदित्य, सचिन पायलट, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, आरपीएन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इन पंचायतों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें