केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का 2015 का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में केजरीवाल दिल्ली की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और फर्जी या डुप्लीकेट एंट्रीज के कारण वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा की मांग करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो ने वोटर लिस्ट की 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) को लेकर चल रहे राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों का जवाब देने के लिए विपक्षी नेताओं के पुराने बयानों का इस्तेमाल कर रही है।
ये भी पढे़ं: 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत': विदेश मंत्रालय की दो टूक, मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
अपने एक्स हैंडल पर पुराना वीडियो शेयर करते हुए रिजिजू ने केजरीवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा की पुरानी मांग, इस प्रक्रिया पर विपक्ष के मौजूदा रुख के उलट है। रिजिजू ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कपिल सिब्बल के बाद, एक बार फिर एसआईआर की मांग करने वाले केजरीवाल के पुराने वीडियो ने उन्हें और राहुल गांधी जी को बेनकाब कर दिया है।' बता दें कि जनवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, केजरीवाल और आप ने सार्वजनिक रूप से वोटर लिस्ट में गंभीर विसंगतियों के बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बड़ी संख्या में डुप्लीकेट एंट्रीज हैं और एक ही व्यक्ति के पास कई वोटर आईडी कार्ड हैं। उस समय, केजरीवाल ने दावा किया था कि लगभग 3.96 लाख से चार लाख लोगों के पास करीब 11.5 लाख वोटर कार्ड थे, जिससे पता चलता है कि कुछ लोगों के पास दो से चार कार्ड थे।
After Kapil Sibal, once again Kejriwal Ji’s old video demanding SIR exposed himself and Rahul Gandhi Ji. https://t.co/BuHnvsaKEq
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 11, 2026