फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Nomination: किरेन रिजिजू बोले- 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे NDA प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन

Mon, 18 Aug 2025 07:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vice President Nomination: उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 20 अगस्त को इस पद के लिए नामांकन भरेंगे। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साझा की है। बता दें कि मौजूदा समय में महाराष्ट्र राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन फिलहाल दिल्ली के दौरे पर आए हैं।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू और सीपी राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए की तरफ से घोषित किए गए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 20 अगस्त को इस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साझा की है। वहीं इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया, 'आज एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे और हमने एनडीए के नेताओं के साथ एक परिचयात्मक बैठक की... हमें बहुत गर्व है कि सीपी राधाकृष्णन जैसे व्यक्ति को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया... हमें उम्मीद है कि सभी दल उन्हें समर्थन देंगे।'
विज्ञापन

 
 यह भी पढ़ें - Indus Water Treaty: 'पंडित नेहरू ने निजी महत्वाकांक्षा के आगे राष्ट्रीय हित की तिलांजलि दी'; BJP के गंभीर आरोप

17 अगस्त को भाजपा ने की नाम की घोषणा
बता दें कि इससे एक दिन पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा उपराष्ट्रपति पद के लिए की थी। जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से ये पद खाली हुआ है। 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है और उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं। इस तरह के कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं।

 यह भी पढ़ें - BJP Vs Congress: 'बिहार में एक चारा चोर और दूसरा यात्रा पर'; वोटर अधिकार यात्रा पर संबित पात्रा का तीखा हमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें