फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओवैसी से सीखे विपक्ष': किरेन रिजिजू ने की एआईएमआईएम चीफ की तारीफ, बोले- साफ हुआ कौन है भारत विरोधी गैंग?

Sat, 17 Oct 2026 02:30 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी के समर्थन और एलन मस्क पर दिए गए ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने राष्ट्रीय हित पर समझदारी की बात की है और विपक्ष को उनसे सीखना चाहिए।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान देते हुए एलन मस्क को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी की। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। भाजपा नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी बातें करते हैं, हालांकि हम उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध करते हैं। अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए। अब यह साफ है कि 'भारत-विरोधी गिरोह' कौन हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी': दिल्ली प्रदर्शन में भारी पुलिस तैनाती पर भड़की टीएमसी, सरकार को घेरा

ओवैसी ने क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने एलोन मस्क के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'कोई गोरा हमें हुक्म नहीं दे सकता। नरेंद्र मोदी से मेरी 100 मतभेद हो सकती हैं, लेकिन मैं अपने देश और संवैधानिक पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। हमें दुनिया में सबसे सस्ता डेटा मिल रहा है।' बता दें कि लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी का विरोध करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। लेकिन जब एलोन मस्क ने भारत के राजनीतिक और व्यावसायिक फैसलों पर अधिकार को लेकर सवाल उठाया, तो ओवैसी ने सरकार का विरोध करने और किसी विदेशी व्यवसायी को देश में शर्तें तय करने देने के बीच का फर्क समझा दिया। ओवैसी का यह रुख राहुल गांधी के रुख से एकदम अलग था। मस्क के आरोपों के बाद राहुल गांधी के पोस्ट पर भाजपा हमलावर है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्पेसएक्स के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने भारत में स्टारलिंक प्रवेश को लेकर सवाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत को बदनाम करने की हो रही साजिश': लंदन में पीएम मोदी के समर्थन में रैली, सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या कहा?

मस्क ने क्या आरोप लगाए?
मस्क ने अपने एक पोस्ट में सवाल किया था कि स्टारलिंक को 165 से अधिक देशों में लाइसेंस मिल चुका है और कंपनी ने भारत सरकार की हर कानूनी और नियामकीय जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं। इसके बावजूद लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा है? अपने पोस्ट में मस्क ने तंज करते हुए सवाल किया था कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति या कंपनी पर सीधे तौर पर कोई आरोप साबित करने वाला सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया था। यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई थी, जब इससे पहले केंद्र सरकार ने भारत में स्टारलिंक को लेकर मस्क के आरोपों को खारिज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें