फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरेन रिजिजू एम्स में फिर भर्ती, नाक की होगी सर्जरी, पिछले महीने पथरी का कराया था ऑपरेशन      

Fri, 15 Jun 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरण रिजिजू
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू नाक की सर्जरी कराने के लिए बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती हुए। हालांकि एम्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि नाक का ऑपरेशन करने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। रिजिजू के कुछ मेडिकल टेस्ट भी कराए गए हैं। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, ऑपरेशन के बाद दो से तीन दिन में छुट्टी दी जा सकती है। पिछले ही महीने उन्होंने एम्स में पथरी का ऑपरेशन कराया था।  
विज्ञापन


वाजपेयी का स्वास्थ्य बेहतर, शनिवार को मिल सकती है छुट्टी

11 जून से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य बेहतर है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि यूरिन में संक्रमण की वजह से भर्ती कराए गए वाजपेयी का स्वास्थ्य में बेहतरी तरीके से सुधार हो रहा है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को पूर्व पीएम घर वापस जा सकते हैं।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें