फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन पहुंचे नीदरलैंड के राजा और रानी, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया स्वागत

Mon, 14 Oct 2019 10:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीदरलैंड के राजा और रानी पांच दिनों के भारत दोरे पर पहुंचे हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा ने सोमवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। वह पांच दिनों की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। नई दिल्ली के हवाई अड्डे पर शाही जोड़े का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन



 

2013 में सत्ता पर काबिज होने के बाद यह विलियम एकेक्जेंडर की पहली भारत यात्रा है। वह राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा राजा और रानी मुंबई और केरल की यात्रा भी करेंगे।

शाही जोड़ा नई दिल्ली में 25वें प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में नीदरलैंड भागीदार देश है। 2018-19 में भारत और नीदरलैंड के बीच 12.87 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार कारोबार हुआ। 
विज्ञापन


नीदरलैंड 2000 और 2017 के बीच भारत में 23 बिलियन डॉलर निवेश करने की वजह से पांचवां सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। नीदरलैंड में 235,000 प्रवासी भारतीय रहते हैं। यह संख्या यूरोप के किसी देश के मुकाबले ज्यादा है। उम्मीद है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें