उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की। साथ ही दोनों की क्षमता निर्माण, वास्तुशिल्प स्मारकों के संरक्षण, डी-माइनिंग और संसदीय सहयोग के साथ रक्षा सहयोग सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राजा सिहामोनी से मुलाकात करना उनके लिए सम्मान की बात है और कहा कि उनकी यात्रा, जैसा कि हमारे दोनों देश हमारे राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, हमारे बीच मजबूत सभ्यतागत बंधन की पुष्टि करता है।
गौरतलब है, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नई दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर कंबोडियाई राजा की अगवानी की थी। कंबोडियाई राजा के साथ 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिनमें राजमहल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।